Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Moradabad: Forgive us, daughters, even your deaths couldn't wake the officials from their slumber

मुरादाबाद: माफ करना बेटियों... तुम्हारी मौत भी अफसरों की नींद नहीं तोड़ पाई, दो मासूमों की कुत्तों ने ली जान

Thu, 22 Jan 2026 08:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 08:11 PM IST
सार

मुरादाबाद के काजीपुरा गांव की चार वर्षीय नुरसद और संभल के पौटा गांव की नौ वर्षीय रिया की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। खेलते समय कुत्तों ने दोनों बच्चियों को बुरी तरह नोच डाला, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इन दो घटनाओं ने मुरादाबाद मंडल के अफसरों की लापरवाही को उजागर किया है।

विज्ञापन
Moradabad: Forgive us, daughters, even your deaths couldn't wake the officials from their slumber
कुत्तों के हमले नुरसद और रिया ने गंवाई जान - फोटो : संवाद

विस्तार

उन मासूम बेटियों को नहीं मालूम था कि उछल-कूद के दिनों में उन्हें कुत्ते घसीटेंगे। पैने दांत और कीले गढ़ाकर उनके नाजुक शरीर को लहूलुहान कर डालेंगे। यही नहीं तड़पते शरीर से हाथ और पैर अलग करके खा जाएंगे। अब उन्हें खेल-कूद से थकने के बाद मां की गोद मयस्सर नहीं होगी।

विज्ञापन


घर ही नहीं, दुनिया से भी जुदा होना पड़ेगा। मां के आंचल की जगह मिट्टी उनका बिछौना और कफन उनकी ओढ़नी बनेगी...और समझदारी की उम्र पर पहुंचने से पहले ही उन्हें दफन कर दिया जाएगा। डिलारी के काजीपुरा गांव की चार साल की नुरसद और संभल के पौटा गांव में नौ वर्षीय रिया पर ऐसी ही गुजरी।
विज्ञापन


सोमवार की शाम घर के बाहर खेलती नुरसद और 11 जनवरी को रिया ने यह सब झेला। महज नौ दिन में इन दो बच्चियों की जिंदगी का जिस तरह घिसट-घिसटकर अंत हुआ, उसकी कल्पना से ही किसी की भी रूह कांप जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वाह री अफसरशाही हंसने-खेलने के दिनों में लापरवाही की भेंट चढ़ीं इन दो बेटियों के माता-पिता के आंसू पोंछने की कोशिश तक किसी स्तर से नहीं की गई। न ही बड़ी आपदा बन चुके कुत्तों के झुंडों को दूर बाड़े में कैद करने की पहल हुई, ताकि भविष्य में बाहर खेलते या राह चलते बच्चों को महफूज किया जा सके।

Trending Videos

बच्ची के शव को किया गया सुपुर्दे खाक
नौशाद के परिवार में पत्नी साजिया खान और बड़ी बेटी आयत खान  और बेटा मोहम्मद मौरिस खान है। कुत्तों का शिकार हुई बच्ची नुरसद सबसे छोटी बेटी थी। कुत्तों के हमले में जान गंवाने के बाद परिजनों ने बच्ची के शव काे सुपुर्दे खाक कर दिया। 

कुत्तों के आतंक से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की सभी नगर पालिका और न्याय पंचायत के अधिकारियों को भ्रमण करने और मौका मुआयना करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पर अधिकारी उचित कार्रवाई करेंगे। -अनुज सिंह, डीएम, मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed