{"_id":"666c24ec066195e207061a7f","slug":"moradabad-foetus-of-child-found-in-toilet-of-private-hospital-police-is-investigating-cctv-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: निजी अस्पताल के टॉयलेट में मिला बच्चे का भ्रूण, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, फोरेंसिक टीम कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: निजी अस्पताल के टॉयलेट में मिला बच्चे का भ्रूण, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, फोरेंसिक टीम कर रही जांच
Fri, 14 Jun 2024 04:39 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:39 PM IST
सार
निजी अस्पताल में बच्चे का भ्रूण मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सीसीटीवी खंगाले गए। आरोपी महिला की पहचान करवाई जा रही है। यह घटना शहर भर में चर्चा का केंद्र रही।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड स्थित साहू रामेश्वर सरन कोठीवाल अस्पताल (एसआरएसके अस्पताल) के टॉयलेट में बच्ची का भ्रूण मिला है। इस खुलासा एक महिला के टॉयलेट जाने के बाद हुआ। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। इसके अलावा पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल की ओपीडी में मरीज और उनके तीमारदार मौजूद थे।
विज्ञापन
डॉक्टर मरीज देख रहे थे। इसी दौरान एक महिला टॉयलेट में गई। महिला ने देखा कि फ्लश के ऊपर भ्रूण रखा था। महिला के शोर मचाने पर अन्य महिलाएं और अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन की ओर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने डॉक्टरों से भी राय ली। तब पता चला कि तीन से चार माह का भ्रूण है। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिसे पता चला है कि एक महिला टॉयलेट के अंदर गई थी। महिला ओपीडी में न तो किसी डॉक्टर के पास गई थी और न ही अस्पताल में भर्ती थी। महिला बाहर से आई और टॉयलेट में चली गई थी। कुछ देर टॉयलेट में रुकने के बाद वह सीधे बाहर चली गई।
जिस महिला ने यह कृत्य किया है, वह न तो ओपीडी में आई थी और न ही अस्पताल में भर्ती थी। पुलिस को सूचना दी गई है। कैमरों की मदद से पुलिस छानबीन कर रही है कि महिला कौन थी और कहां से आई। - मोहम्मद आजम, अस्पताल इंचार्ज