फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Five zones fixed for e rickshaw operation, effective from August 1, owner address important

Moradabad: शहर में ई रिक्शा संचालन के लिए पांच जोन तय, एक अगस्त से होगा लागू, मालिक का पता होगा महत्वपूर्ण

Thu, 25 Jul 2024 05:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 05:52 PM IST
सार

मुरादाबाद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक अगस्त से ई रिक्शा के लिए जोन व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि जोन के लिए मालिक का पता महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन
Moradabad: Five zones fixed for e rickshaw operation, effective from August 1, owner address important
मुरादाबाद में खड़े ई रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ई-रिक्शा का संचालन अब जोन के हिसाब से किया जाएगा। इसके लिए शहर में पांच जोन तय कर दिए गए हैं। ई-रिक्शा का पंजीकरण जिसके नाम पर होगा, उसके पते के हिसाब से जोन लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


सब कुछ ठीक रहा तो एक अगस्त से जोन के तहत ही शहर में ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। शहर में करीब 15 हजार ई-रिक्शा पंजीकृत हैं लेकिन सड़कों पर 20 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। दूसरे कस्बों और शहरों के नाम पर पंजीकृत ई-रिक्शा भी यहां दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जोन व्यवस्था चालू होने के बाद बाहरी ई-रिक्शा पर रोक लग जाएगी। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि जोन लागू होने क बाद अगर कोई ई-रिक्शा दूसरे जोन में चलता मिलेगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे शहरों के लिए पंजीकृत ई-रिक्शा भी शहर में नहीं चलने दिए जाएंगे। परिवहन विभाग के अधिकारियों से पंजीकृत ई-रिक्शा की सूची मांगी गई है। सूची मिलने पर ई-रिक्शा का जोन तय कर दिया जाएगा।

ये है रहे जोन व्यवस्था
जोन एक: 
लाइन पार, मानसरोवर कॉलोनी, प्रकाश नगर, रामलीला मैदान, कुंदनपुर, विकास नगर, हनुमान नगर, चाऊ की बस्ती, एकता कॉलोनी, ढक्का, पैपटपुरा, जयंतीपुर, पीर का बाजार, करूला, पुतली घर रोड, चौहानों वाली मिलक।

जोन दो:  बुद्धि विहार, कांशीराम नगर, मिलन विहार, खुशहालपुर, बुद्धापार्क, शाहपुर तिगरी, सम्राट अशोक नगर, प्रीत विहार, चंद्र नगर, आवास विकास पीलीकोठी, रेलवे कॉलोनी, केंद्रीय विद्यालय, आदर्श कॉलोनी, हिमगिरी कॉलोनी, हरथला, रेलवे हरथला कॉलोनी, मोरा की मिलक।

 

जोन तीन:  पुलिस अकादमी, पुलिस लाइन, जिगर कॉलोनी, बंगलागांव, दौलत बाग, चक्कर की मिलक, पुराना आरटीओ ऑफिस, कचहरी, नवीन नगर, रामगंगा विहार, आशियाना कॉलोनी, मौरा, साईं मंदिर, वेव सिटी, टीडीआई सिटी, दीनदयाल नगर।

जोन चौथा:  इंपीरियल तिराहा, बुधबाजार, मानपुर, कटरा नाज, अमरोहा गेट, मंडी चौक, संभली गेट, हैलेट रोड, बाजार गंज, टाउन हाल, बर्तन बाजार, सराफा बाजार, पारकर रोड, कंजरी सराय, गुहरट्टी चौराहा, जेल रोड, जैन मंदिर रोड, कंपनी बाग, बरादरी, मंडी चौक, दीवान का बाजार, लाल बाग, तहसील स्कूल, एस कुमार, रेती स्ट्रीट, फैज गंज, पीरगैब, जीआईसी चौराहा, जामा मस्जिद चौराहा, ताजपुर माफी, किसरौल, कानून गोयन, नवाबपुरा।

जोन पांच: बरवालान, गुलाबबाड़ी, अटल घाट, कटघर रेलवे स्टेशन, मकबरा, लाजपत नगर नगर, संभल चौराहा, गांधी नगर, पीरजादा, ईदगाह,, असालतपुरा, प्रिंस रोड, इंद्रा चौक, लंगड़े की पुलिया, भूड़े का चौराहा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed