फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Firm worker dies due to quack injection, hospital vandalized, road blocked by placing body on road

Moradabad: झोलाछाप के इंजेक्शन से फर्म कर्मी की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़, परिजनों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम

Mon, 17 Mar 2025 11:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:19 AM IST
सार

मझोला के सूर्य नगर में झोलाछाप के इलाज से फर्म कर्मी की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने मानसरोवर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Moradabad: Firm worker dies due to quack injection, hospital vandalized, road blocked by placing body on road
सोनू कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला क्षेत्र के सूर्य नगर में झोलाछाप के इलाज से फर्म कर्मी की मौत हो गई। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद घर लौटते समय परिजनों ने मानसरोवर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया और झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग की। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी झोलाछाप पर कार्रवाई करने के आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराकर जाम खुलवा दिया।

विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र के सूर्य नगर निवासी सोनू कश्यप (25) में फर्म काम करता था। उसे कई दिन से बुखार था। रविवार की सुबह युवक परिवार के लोगों ने उसे मोहल्ले में क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप को दिखाया। सोनू के पिता दिनेश कश्यप का आरोप है कि झोलाछाप ने उसे इंजेक्शन लगा दिया था।
विज्ञापन


जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे किसी दूसरे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर झोलाछाप के क्लीनिक पर ले गए और हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार शाम करीब साढ़े छह बजे पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शव मानसरोवर चौराहे पर रख कर जाम लगा दिया। इससे दिल्ली रोड पर जाम लग गया। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और मझोला थाना प्रभारी मोहित चौधरी पहुंच गए।

उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को आश्वासन दिया है कि वह तहरीर दें आरोपी झोलाछाप पर कार्रवाई की जाएगी। करीब आधे घंटे बाद परिजन शव लेकर चले गए। सीओ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि परिजन आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया गया है कि तहरीर दें।


आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हो गए और शव लेकर चले गए। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed