फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Fire: Fierce fire in thermocol factory, automatic machine, tinshed and 40 tonnes of raw material bur

Moradabad Fire: थर्माकोल की फैक्टरी में लगी भीषण आग, ऑटोमैटिक मशीन, टिनशेड और 40 टन रॉ मैटेरियल जला

Sun, 26 Feb 2023 09:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Feb 2023 09:22 PM IST
सार

मुरादाबाद में थर्माकोल की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। ऑटोमैटिक मशीन, टिनशेड और 40 टन रॉ मैटेरियल जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तीन घंटे तक इलाके में अफरा तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
Moradabad Fire: Fierce fire in thermocol factory, automatic machine, tinshed and 40 tonnes of raw material bur
मुरादाबाद में फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कुंदरकी में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से सटे ग्राम नूरपुर के पास शॉट सर्किट से थर्माकोल फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिससे तीन करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में सूर्या थर्माकोल फैक्टरी है, जिसमें थर्माकोल के ब्लॉक, शीट और मोल्ड बनाए जाते है। रविवार को मजदूरों का अवकाश था, जिसके चलते मात्र तेरह मजदूर ही फैक्टरी के अंदर थे। 
विज्ञापन


फैक्टरी के मैनेजर सौरभ शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर बारह बजे फैक्टरी के गेट पर रखे ट्रांसफार्मर से आने वाले विद्युत लाइन में स्पार्किंग हुई। तारों से निकली चिंगारी से फैक्टरी में रखे थर्माकोल के रॉ मैटेरियल में आग लग गई। धुआं उठने पर आग लगने का पता चला। डायल 112 कॉल कर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन कुछ देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते फैक्टरी के आसपास के इलाके में धुआं फैल गया।

एक घंटे बाद मुरादाबाद, बिलारी, ठाकुरद्वारा और कांठ से दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी स्वामी के पति संजय अग्रवाल ने बताया कि फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। 

सबसे पहले नियमित रूप से रहने वाले 13 मजदूरों और उनके बच्चों को दूसरे गेट से सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग से ऑटोमैटिक मशीनें जल गई हैं। वहीं फैक्ट्री का टिनशेड पिघल कर नीचे गिर गया। आग से करीब तीन करोड़ का नुकसान होने की आशंका है।

एसडीएम और सीओ ने पहुंचकर ली जानकारी मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में थर्माकोल फैक्टरी में भीषण आग लगने की सूचना पर प्रशासन भी हरकत में आ गया। एसडीएम बिलारी राज बहादुर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सलोनी अग्रवाल और मैनाठेर कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग लगने की जानकारी ली। 

इस दौरान एसडीएम ने काफी संख्या में दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद में आग पर काबू पाने में आसानी हो सकी, लेकिन तब तक फैक्टरी में मशीनें और अन्य समान जल गए।

आग फैलने की बनी रही आशंका

नूरपुर गांव में थर्माकोल फैक्टरी में भीषण आग लगने से तीन घंटें तक अफरा तफरी का माहौल नजर आया। थर्माकोल फैक्ट्री में आग का विकराल रूप और धुएं का गुब्बार देख लग रहा था कि यह आग दूसरी फैक्टरियों तक न फैल जाए, जिसमें काफी संख्या में मजदूर काम करते है। साथ ही कुछ ही दूरी पर ही गांव की आबादी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed