फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Fighting between groups of students in TMU hostel, police took action against seven

Moradabad: टीएमयू के हॉस्टल में छात्रों के गुटों में मारपीट, पुलिस ने सात के खिलाफ की कार्रवाई

Sun, 10 Mar 2024 03:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 03:37 PM IST
सार

टीएमयू के हॉस्टल में कूड़ा डालने को लेकर छात्र माधव कुमार और विजय कुमार के बीच विवाद हो गया था। दोनों के बीच गाली गलौच हो गई थी। दोनों छात्रों के अन्य दोस्त निकल कर आ गए। इसके बाद उनमें जमकर हाथपाई हो गई। पुलिस ने सात के खिलाफ कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Moradabad: Fighting between groups of students in TMU hostel, police took action against seven
यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीएमयू के हॉस्टल में शुक्रवार रात छात्रों के दो गुटों में डस्टबिन में कूड़ा डालने को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट और बेल्टें चलीं। इसमें तीन लोग घायल हो गए। टीएमयू प्रशासन के लोगों ने सात छात्रों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने सात छात्रों का शांति भंग में चालान किया है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे टीएमयू के हॉस्टल के अंदर की है। शुक्रवार की रात डस्टबिन में कूड़ा डालने को लेकर छात्र माधव कुमार और विजय कुमार के बीच विवाद हो गया था। दोनों के बीच गाली गलौच हो गई थी। दोनों छात्रों के अन्य दोस्त निकल कर आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और बेल्टें चलीं। मारपीट में तीन छात्र घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र माधव कुमार, सुमन कुमार, विशाल कुमार, इमरान, वसी और दूसरे पक्ष से विजय कुमार और विवेक कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने दोनों पक्षों के सात छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। टीएमयू के संयुक्त निदेशक प्रशासन सुरक्षा आरपी गुप्ता ने बताया सातों छात्रों को हॉस्टल खाली करने का आदेश दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed