फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Fight between councilors and contractor, tore each other's clothes, six people injured

Moradabad: सभासदों और ठेकेदार बीच सरेआम थप्पड़बाजी, एक-दूसरे के कपड़े फाड़े, छह लोग चोटिल... वीडियो वायरल

Fri, 17 May 2024 05:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 05:00 PM IST
सार

मुरादाबाद के पाकबड़ा में सड़क निर्माण के लेकर सभासदों और ठेकदार के बीच मारपीट हो गई। इसमें छह लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।  

विज्ञापन
Moradabad: Fight between councilors and contractor, tore each other's clothes, six people injured
पाकबड़ा में ठेकेदार और सभासदों के बीच मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नगर पंचायत पाकबड़ा में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर सभासदों और ठेकदार के बीच जमकर मारपीट हो गई। नगर के पुराने थाने के पीछे वार्ड संख्या तीन में सड़क निमार्ण का काम कर चल रहा था। शुक्रवार सुबह नगर पंचायत के आधा दर्जन सभासद इसे देखने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने सड़क निर्माण पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया। इसके बाद ठेकदार भड़क गया। आरोप है कि उसने सभासदों के साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन


काफी देर तक हंगामा होता रहा। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ  तहरीर दी है। मारपीट और हंगामे में छह से अधिक लोग चोटिल हो गए। नगर पंचायत अध्यक्ष याकूब ने बताया की सड़क निर्माण में दिक्कत थी उसकी शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी काम में बाधा डाल मारपीट करना गैरकानूनी है। ठेकेदार को पीटा गया है। उसकी वीडियो वायरल हो रही है। नगर पंचायत में कुछ लोग गुंडागर्दी करके रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहे हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।  

ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया की मामला संज्ञान में आया है। जांच कर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed