फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Father dies after son's death, both cremated on one pyre

सदमे में गई जान: इकलौते बेटे की मौत के डेढ़ घंटे बाद पिता ने भी दम तोड़ा, एक चिता में दोनों का अंतिम संस्कार

Sat, 12 Oct 2024 12:15 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुरजन नगर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुरजन नगर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 12:15 PM IST
सार

ठाकुरद्वारा में ग्राम प्रधान किरण देवी के बेटे की मौत के डेढ़ घंटे बाद उनके पति की भी माैत हो गई। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Moradabad: Father dies after son's death, both cremated on one pyre
बेटे की माैत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम। गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के टांडा अफजल की ग्राम प्रधान किरण देवी के इकलौते बेटे लवी कुमार (20) की मौत के डेढ़ घंटे बाद उनके पति योगेंद्र सिंह (48) ने भी दम तोड़ दिया। बेटे की तबीयत खराब होने पर योगेंद्र सिंह की सदमे में हालत बिगड़ गई थी। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को एक ही चिता पर पिता-पुत्र के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। टांडा अफजल की ग्राम प्रधान किरण देवी के बेटे लवी कुमार के फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था। उसका इलाज काशीपुर में चल रहा था। वहां से कुछ आराम होने पर परिजन उसे गांव ले आए थे।
विज्ञापन


दोबारा हालत बिगड़ने पर दिल्ली के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटे के बीमार होने से परेशान पिता की भी हालत बिगड़ गई। छह दिन पहले उन्हें उत्तराखंड के जसपुर में दिखाया, जहां सुधार न होने पर उन्हें भी काशीपुर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान लवी कुमार की मौत हो गई। लवी की मौत से परिजनों में मातम छा गया। लवी का शव घर लाने के लिए परिजन रवाना हुए ही थे कि डेढ़ घंटे बाद काशीपुर के अस्पताल में भर्ती योगेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। योगेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही पूरा गांव प्रधान के घर पहुंच गया।

सुबह 11 बजे योगेंद्र का शव गांव लाया गया। उसके लगभग ढाई घंटे बाद लवी कुमार का शव भी परिजन दिल्ली से ले आए। गांव में दोनों के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। दोपहर में ग्रामीणों ने प्रधान के खेत में एक ही चिता बनाकर दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

ग्राम प्रधान और उसकी पुत्री हुईं बेहोश

घर में दो मौतों से कोहराम मच गया। प्रधान किरन देवी और उनकी पुत्री सोनम और हिमांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते-रोते हालत इतनी खराब हो गई कि वह बेहोश होकर गिर गईं। भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की। लवी प्रताप प्रधान का इकलौता पुत्र था।



वह बीएससी पास करने के बाद घर पर ही पिता के साथ खेती के कार्य में सहयोग करता था। योगेंद्र सिंह गांव में पत्नी के साथ ग्राम प्रधानी के कार्य में भी सहयोग करते थे। गांव में उनकी उनकी छवि सज्जन व्यक्तियों में थी। चर्चा है कि प्रधान के बेटे ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसकी वजह से तबीयत खराब हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed