{"_id":"64e7bae8be10d236200053d9","slug":"moradabad-farmers-protesting-at-the-mda-office-for-the-whole-night-protesting-against-the-acquisition-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: अधिग्रहण के विरोध में एमडीए दफ्तर पर रात भर धरने में डटे रहे किसान, बोले- नहीं देंगे जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: अधिग्रहण के विरोध में एमडीए दफ्तर पर रात भर धरने में डटे रहे किसान, बोले- नहीं देंगे जमीन
Fri, 25 Aug 2023 01:50 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:50 AM IST
सार
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने शहर से सटे 11 गांवों में सुनियोजित विकास के लिए किसानों की सहमति से भूमि अधिग्रहण की सूचना जारी की है।भाकियू नेता और किसान इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
एमडीए कार्यालय पर खाना बनाते भारतीय किसान यूनियन क सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में 11 गांवों की भूमि अधिग्रहण के विरोध में भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना रात में भी जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजित पंचायत में किसान नेताओं ने अधिग्रहण का प्रस्ताव निरस्त होने तक धरना जारी रखने का एलान किया गया। धरना स्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
एमडीए के अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने शहर से सटे 11 गांवों में सुनियोजित विकास के लिए किसानों की सहमति से भूमि अधिग्रहण की सूचना जारी की है।
विज्ञापन
भाकियू नेता और किसान इसका विरोध कर रहे हैं। एमडीए दफ्तर में धरना स्थल पर आयोजित पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नो सिंह ने कहा कि नया मुरादाबाद योजना के लिए किसानों से ली गई अधिकांश भूमि खाली पड़ी है। पहले उसे आबाद किया जाए।
विज्ञापन
70 प्रतिशत किसान आपत्ति दर्ज करा चुके हैं कि वह अपनी भूमि बेचना नहीं चाहते हैं। इसके बावजूद एमडीए भूमि जबरन लेने पर उतारू है। प्रदेश महासचिव डॉ. चरन सिंह ने कहा कि एमडीए के अधिकारी भूमि को कौड़ियों के भाव लेने का प्रयास कर रहे हैं।
इसके लिए एमडीए की टीम गांवों में जाकर किसानों को नोटिस थमा रही है। पंचायत को जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, पंकज चौधरी, शुभम राठी, नौसे अली, साबिर हुसैन, शीशपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, हरेंद्र सिंह, सचिन, अमरीक सिंह, जागेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने प्रस्ताव निरस्त होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
किसी भी किसान से जबरन भूमि नहीं ली जाएगी। किसानों से पूर्व में हुई वार्ता में उन्हें इससे अवगत कराया जा चुका है। किसानों से वार्ता के लिए एमडीए प्रशासन हमेशा तैयार है। संज्ञान में आया है कि कुछ प्रापर्टी डीलर किसानों को बहका रहे हैं। उन्हें चिह्नित करने का काम चल रहा है। क्षेत्र में कहीं भी अगर अवैध निर्माण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -शैलेष कुमार, वीसी, एमडीए।