फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Farmer was murdered by cousin brother for abusing him.. ran away to Delhi after shooting him

Moradabad: गाली देने पर चचेरे भाई ने की थी किसान की हत्या..गोली मारने के बाद दिल्ली भागा, लौटने पर गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2024 10:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 10:09 AM IST
सार

कटघर इलाके में किसान अन्नू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी उसके चचेरे भाई रॉकी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोली मारने के बाद दिल्ली भाग गया था। पैसे खत्म होने के बाद जब वह घर लौटा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Moradabad: Farmer was murdered by cousin brother for abusing him.. ran away to Delhi after shooting him
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में किसान अन्नू की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी चचेरा भाई रॉकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि किसान ने उसे गालियां दी थीं। जिससे नाराज होकर उसने अन्नू की हत्या कर दी थी और दिल्ली भाग गया था।

विज्ञापन


जेब खाली होने पर वह रुपयों की व्यवस्था करने घर लौटा था। इसी दौरान उसे रास्ते में पुलिस ने दबोच लिया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कटघर के कल्याणपुर गांव निवासी अन्नू(30) मंगलवार शाम करीब चार बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसकी पत्नी ने अन्नू के चचेरे भाई रॉकी, उसके भाई अजीत सिंह और उसके पिता शमशेर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आरोपी रॉकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सोमवार की रात करीब 9 बजे अन्नू और उसके भाई अंकुश के बीच झगड़ा हो रहा था। पड़ोसी एवं चचेरा भाई होने के कारण रॉकी विवाद शांत कराने पहुंच गया था। रॉकी को अपने घर में देख अन्नू ने उसके साथ गाली गलौच की और ये कहकर भगा दिया था कि ये हमारे भाइयों के बीच का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे यहां नहीं आना चाहिए था। इसके बाद उसे डांटकर भगा दिया था। मंगलवार सुबह फिर अन्नू और रॉकी में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद अन्नू ने रॉकी के घर पहुंचकर गाली गलौच कर दी थी। उस वक्त रॉकी घर में मौजूद नहीं था। घर लौटने पर रॉकी को इसकी जानकारी हुई तो वह तमंचा लेकर अन्नू की तलाश में जुट गया था।

खेत पर पहुंचकर रॉकी ने उससे झगड़ा किया था। उसके गाल पर थप्पड़ मारे थे। इसके बाद घर लौटने पर अन्नू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने देवापुर के पास झोपड़ी में ईंटों में तमंचा छिपा दिया था। इसके बाद बरेली भाग गया था। आरोपी ने बताया कि वहां से दिल्ली चला गया था।


वहां जेब खाली होने पर वह रकम की व्यवस्था करने घर लौटा था। इसी दौरान इमलाक के पास पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया है। शुक्रवार शाम उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

दादा के तमंचे से मारी थी गोली

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी रॉकी ने पूछताछ करने पर तमंंचे के बारे में बताया कि उसके दादा ने तमंचा खरीदकर घर से रखा था। दादा की मृत्यु होने के बाद से ही वह तमंचा अपने पास रखने लगा था। इस केस में रॉकी के पिता और भाई को भी रामजद किया गया है। पुलिस दोनों की भूमिका की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed