{"_id":"68ecfe405c2de908a6072232","slug":"moradabad-farmer-s-body-found-on-a-cot-in-a-paddy-field-he-had-gone-to-guard-it-late-at-night-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: धान के खेत में चारपाई पर मिला किसान का शव, देर रात रखवाली करने गए थे, लाश देख बेटी की निकली चीखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: धान के खेत में चारपाई पर मिला किसान का शव, देर रात रखवाली करने गए थे, लाश देख बेटी की निकली चीखें
Mon, 13 Oct 2025 06:57 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 13 Oct 2025 06:57 PM IST
सार
बिलारी के अलेहदादपुर देवा नगला गांव में धान की रखवाली को गए किसान का शव खेत में चारपाई पर मिला। बेटी की चीख सुनने के बाद लोग माैके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
किसान की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिलारी क्षेत्र के अलेहदादपुर देवा नगला गांव में सोमवार सुबह धान के खेत में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसान रविवार रात फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। सुबह बेटी ने पहुंचकर जब पिता को आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला तो उसके चीखने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
गांव निवासी वीरपाल सिंह (38) रविवार रात करीब 12 बजे बाइक से खेत पर फसल की रखवाली करने गया थे। सुबह देर तक घर न लौटने पर उसकी बेटी उपासना खेत पर पहुंची तो चारपाई पर पिता का शव पड़ा देखकर दहशत में आ गई। उसकी चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पर थाना प्रभारी, सीओ बिलारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक वीरपाल के पास दो एकड़ कृषि भूमि थी। रविवार को मजदूरों ने धान की फसल काटी थी। उनके परिवार में वृद्ध मां, पत्नी सुनीता देवी, चार बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
परिजनों ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा। सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
