फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Fake Instagram ID of woman was created and videos were posted, husband also got dirty messages

Moradabad:महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना पोस्ट किए अश्लील वीडियो, पति के पास भी गंदे मैसेज

Fri, 11 Apr 2025 06:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 11 Apr 2025 06:23 PM IST
सार

महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील मैसेज और वीडियो पोस्ट किए गए। साइबर सेल जांच में आरोपी सौरभ का नाम सामने आया। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad: Fake Instagram ID of woman was created and videos were posted, husband also got dirty messages
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर आरोपी ने अश्लील मैसेज और वीडियो पोस्ट कर दिए। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला के पति ने मझोला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी के नाम से किसी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई है।

विज्ञापन


आरोपी आईडी से अश्लील मैसेज और वीडियो पोस्ट कर रहा है। आरोपी ने महिला के पति के पास भी मैसेज और वीडियो भेजे हैं। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच की तो बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर खादर निवासी सौरभ कुमार शर्मा का नाम सामने आया।
विज्ञापन


सौरभ के मोबाइल नंबर से फर्जी आईडी बनाई गई थी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सौरभ कुमार शर्मा के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में जाते समय बुजुर्ग को घेरकर पीटा, आठ पर केस दर्ज

पाकबड़ा गांव में दो लोगों के बीच चल रहे विवाद की पंचायत में जाते समय बुजुर्ग को रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पाकबड़ा क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव निवासी कृष्णपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे उसके पिता भारत सिंह पंचायत में जा रहे थे।


रास्ते में खड़े राजवीर, यशवीर, नीरज, मित्रपाल, इंदल, मिंटू, मंगता और दिनेश पंचायत के नाम पर झगड़ा करने लगे। उसके पिता ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो गाली-गलौज करते हुए उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।


घायल के बेटे कृष्णपाल की तहरीर पर पुलिस ने राजवीर, यशवीर, नीरज, मित्रपाल, इंदल, मिंटू, मंगता और दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed