फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Fake birth certificate made taking six hundred rupees

Moradabad: छह सौ रुपये लेकर बना दिया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, कैफे संचालक के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 23 Jan 2023 09:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Jan 2023 09:40 PM IST
सार

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत कैफे संचालक कपिल और दुकान मालिक विनीत से की तो दोनों भड़क गए और विशाल को ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों ने पीड़ित को धक्के मारकर दुकान से भगा दिया। 

विज्ञापन
Moradabad Fake birth certificate made taking six hundred rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मुरादाबाद में मझोला थानाक्षेत्र स्थित कैफे संचालक ने 600 रुपये लेकर एक बच्चे का फर्जी प्रमाण पत्र बना दिया। बच्चे के मौसा की तहरीर पर कैफे संचालक और दुकान स्वामी के खिलाफ दर्ज कराया है। मझोला के कांशीराम नगर निवासी विशाल ने बताया कि उसके पड़ोस में विनीत की दुकान में कपिल कैफे चलाता है। उसने बताया कि उसने कैफे संचालक से अपनी साली के बेटे सिद्घार्थ बाबू का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बात की है। 

विज्ञापन


कपिल ने उससे आश्वासन दिया था कि वह जन्म प्रमाण पत्र बनवा देगा। जिसके छह सौ रुपये लगेंगे। आरोपी ने छह सौ रुपये ले लिए और जन्म प्रमाण पत्र बना कर दे दिया। पीड़ित ने इस प्रमाण पत्र को नगर निगम में जाकर चेक कराया तो पता चला कि प्रमाण पत्र नगर निगम से जारी नहीं किया गया है। ये प्रमाण पत्र फर्जी है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत कैफे संचालक कपिल और दुकान मालिक विनीत से की तो दोनों भड़क गए और विशाल को ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों ने पीड़ित को धक्के मारकर दुकान से भगा दिया। 
विज्ञापन


मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कपिल और विनीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 504 और 506 धारा में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed