फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Faheem ATM with reward of Rs. 2.5 lakhs, arrested, has committed robbery many states

Moradabad: ढाई लाख का इनामी फहीम एटीएम गिरफ्तार, कई राज्यों में कर चुका है लूट, आखिर काैन है यह आरोपी

Sat, 02 Nov 2024 11:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 11:10 AM IST
सार

Faheem ATM Arrested: मुरादाबाद पुलिस ने ढाई लाख रुपये के इनामी फहीम एटीएम को गिरफ्तार कर लिया है। मई 2023 को सीतापुर जेल से तीन माह की पैरोल पर छूटने के बाद से फरार था। फरारी के दौरान, फहीम ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गोवा में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Moradabad: Faheem ATM with reward of Rs. 2.5 lakhs, arrested, has committed robbery many states
आरोपी फहीम एटीएम गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

ढाई लाख रुपये के इनामी फहीम एटीएम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लूट, हत्या और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। मुरादाबाद पुलिस समेत अन्य एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।  29 मई 2023 को सीतापुर जेल से तीन माह की पैरोल पर छूटने के बाद से फरार चल रहे फहीम ने फरारी के दौरान आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गोवा में कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

ऐसे कस्टडी से फरार हुआ फहीम

कांठ के उमरी कलां निवासी फहीम एटीएम को हत्या के एक मामले में पांच मई 2022 को बिजनौर जेल से मुरादाबाद कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से लौटते समय फहीम ने पुलिस से पाकबड़ा स्थित अपने एक रिश्तेदार के मकान पर उसकी पत्नी से मिलवाने का अनुरोध किया। पुलिस की सहानुभूति का फायदा उठाकर उसने मौके का लाभ उठाया और पुलिसकर्मियों को बीयर पिलाकर, कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग निकला।

विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद हुई थी गिरफ्तारी, फिर मिली पैरोल

पुलिस ने 17 जून 2022 को फहीम को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा और फिर उसे बिजनौर जेल भेज दिया गया। इसके बाद उसे प्रशासनिक आधार पर सीतापुर जेल स्थानांतरित किया गया। मई 2023 में फहीम ने खुद को बीमार बताकर इलाज के लिए हाईकोर्ट में पैरोल की अर्जी दाखिल की। अदालत ने उसे तीन माह की सशर्त पैरोल दे दी। मगर जेल से बाहर आते ही फहीम ने फरारी की राह पकड़ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनामी राशि में बढ़ोतरी और हाईकोर्ट का आदेश

फहीम के पेश न होने पर सीतापुर जेल प्रशासन ने मुरादाबाद पुलिस को उसकी सूचना दी। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया, जिसे डीआईजी ने बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया। बरेली जोन के एडीजी ने इनाम राशि को बढ़ाते हुए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया। यह राशि बाद में ढाई लाख रुपये तक पहुंच गई।

कई राज्यों में फरारी और अपराधों का सिलसिला

फहीम ने फरारी के दौरान कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अपराध किए। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार विभिन्न शहरों में दबिश दे रही थीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फहीम की गिरफ्तारी से कई गंभीर मामलों का खुलासा होगा और उसके फरारी के दौरान किए गए अपराधों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

फहीम की गिरफ्तारी से पुलिस को राहत

फहीम की लंबे समय से चली आ रही फरारी ने पुलिस प्रशासन को कड़ी चुनौती दी थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। एक पुलिस अधिकारी बताया कि पुलिस टीमों की सतर्कता और व्यापक छानबीन के बाद ही फहीम को पकड़ने में सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed