फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad exporters showered with awards at the closing ceremony of the Spring Fair

Moradabad News: स्प्रिंग मेले के समापन में मुरादाबादी निर्यातकों पर पुरस्कारों की बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Moradabad exporters showered with awards at the closing ceremony of the Spring Fair
मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) द्वारा आयोजित 61वां आईएचजीएफ दिल्ली स्प्रिंग मेला बुधवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पांच दिनों तक चले इस अंतरराष्ट्रीय मेले में लगभग 100 देशों से खरीदारों ने भाग लिया। इससे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पादों के ऑर्डर अच्छी संख्या में मिलने की उम्मीद है। समापन के मौके पर शहर के आठ निर्यातकों को पुरस्कार भी मिले। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने 12 उत्पाद श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए। मेले में 3000 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया, जबकि करीब 5200 विदेशी खरीदार और 1500 से अधिक घरेलू खरीदार पहुंचे। आयोजन के दौरान लगभग 2200 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान लगाया गया। ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि इस बार मेले में पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों पर विशेष जोर रहा। फर्नीचर, वस्त्र, धातु शिल्प, प्राकृतिक रेशे और सजावटी उत्पाद प्रमुख आकर्षण बने। आयोजकों के अनुसार अब अक्टूबर 2026 में होने वाले ऑटम संस्करण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह मेला मुरादाबाद के कारीगरों और निर्यातकों के लिए वैश्विक बाजार से जुड़ने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
विज्ञापन



इन्हें मिले पुरस्कार
फर्म का नाम कैटेगरी पुरस्कार
साईं डे आर्ट - बाथरूम एसेसरीज - स्वर्ण
परम इंटरनेशनल - बाथरूम एसेसरीज - रजत
एमजेके एक्सपोर्ट्स - बाथरूम एसेसरीज - कांस्य ब्रासेक्स इंडिया - डेकोरेटिव एंड गिफ्ट - स्वर्ण
बीएम इंडिया - हाउसवेयर, टेबल एंड डेकोरेटिव्स - स्वर्ण जेओ एक्सपोर्ट्स - हाउसवेयर, टेबल एंड डेकोरेटिव्स - रजत कॉमेट डेको आईएनसी - हाउसवेयर, टेबल एंड डेकोरेटिव्स -कांस्य
विज्ञापन

डेको वर्ल्ड एक्सपोर्ट्स - हाउसवेयर, टेबल एंड डेकोरेटिव्स - सांत्वना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed