फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Exporter tortured worker for asking for PF, beat him badly, urinated on his face

कर्मचारी से अमानवीयता: पीएफ मांगने पर निर्यातक ने दी यातनाएं, जमकर पीटा.. निर्वस्त्र कर चेहरे पर किया यूरिन

Fri, 08 Nov 2024 11:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2024 11:03 AM IST
सार

कटघर थाना क्षेत्र में निर्यात फर्म के मालिक के पोते ने पीएफ मांगने पर कर्मचारी के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे शौचालय में ले जाकर अमानवीय व्यवहार किया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Moradabad: Exporter tortured worker for asking for PF, beat him badly, urinated on his face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में निर्यात फर्म के मालिक के पोते ने पीएफ मांगने पर एक कर्मचारी को यातनाएं दीं। उसकी पिटाई की और शौचालय में ले जाकर उसे निर्वस्त्र कर चेहरे और शरीर पर यूरिन कर दी। पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने कटघर थाने की पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर सरस्वती विहार निवासी देवेंद्र सिंह ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह कटघर क्षेत्र स्थित निर्यात फर्म में नौकरी करते हैं। वह 1997 से पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य कर रहे हैं, लेकिन निर्यातक का पोता उसका उत्पीड़न कर रहा है। कई और कर्मचारी भी पोते से परेशान हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों देवेंद्र ने पीएफ देने की मांग की थी। तभी से निर्यातक का पोता उससे रंजिश रखने लगा। पीड़ित ने बताया कि 30 अक्तूबर को निर्यातक के पोते और फर्म के एक अधिकारी ने उसे पकड़ लिया। दोनों ने उसकी पिटाई की और उसे निर्वस्त्र कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि निर्यातक का पोता उसे शौचालय में ले गया और उसके ऊपर यूरिन कर दिया। वह दोनों से माफी मांगता रहा, लेकिन वह नहीं माने। किसी तरह पीड़ित अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। एसएसपी सतपाल अंतिल ने कटघर थाना प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

आश्रम में घुसकर महिला महंत से मारपीट

कटघर थाना क्षेत्र में आश्रम की महिला महंत ने तीन महिलाओं और एक युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। आरोपियों ने देवी-देवताओं पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन महिलाओं व युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता ने बताया कि वह कटघर क्षेत्र स्थित धर्मशाला में बने आश्रम की महंत हैं।

23 अक्तूबर 2024 को वह आश्रम में मौजूद थीं। इसी दौरान आरोपी महिला जित्तो, हिना, नीलम आ गईं। इनके साथ गुलफाम नाम का युवक था। आरोप है कि इन्होंने देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जित्तो ने उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।



हिना और नीलम ने लाठी-डंडों से उस पर वार किए, जबकि गुलफाम ने छेड़खानी की। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed