{"_id":"6672330122cd5eb51f0a809a","slug":"moradabad-division-is-number-one-in-the-state-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-422067-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गेहूं की खरीद में मुरादाबाद मंडल प्रदेश में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गेहूं की खरीद में मुरादाबाद मंडल प्रदेश में नंबर वन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गेहूं खरीद की निर्धारित तिथि बीतने के बाद मुरादाबाद मंडल और जिला प्रदेश में नंबर वन है। चित्रकूट मंडल ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। शासन ने 50 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए दबाव बनाया था, लेकिन पूरा नहीं हो सका।
गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 15 जून समाप्त होने के बाद प्रदेश स्तरीय चार्ट से सभी जिलों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। मुरादाबाद मंडल ने लक्ष्य की तुलना में 29.17 प्रतिशत अर्थात एक लाख 18 हजार 126 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। गेहूं की खरीद बढ़ाने के लिए मंडलायुक्त ने बाहर गेहूं भेजने पर रोक लगा दी थी। फिर भी खरीद उतनी नहीं हो सकी जितना प्रशासन चाहता था। मंडल में सबसे अधिक खरीद 45.31 प्रतिशत मुरादाबाद जिले की है।
दूसरे नंबर पर संभल जिले ने 29.02 प्रतिशत गेहूं की खरीद की है। रामपुर जिले ने लक्ष्य की तुलना मेें 26.02 प्रतिशत की खरीद की है। सबसे कम अमरोहा जिले ने 10.54 प्रतिशत गेहूं की खरीद की है। मुरादाबाद जिले के डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद की सफलता में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और डीएम मानवेंद्र सिंह का निर्देशन रहा है। प्रदेश में हमीरपुर जिले ने 42.97 प्रतिशत गेहूं खरीद कर दूसरे नंबर पर आया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के चलते कई जिलों में अधिकारी भी सख्ती नहीं कर सके।
विज्ञापन
चित्रकूट मंडल ने 28.34 प्रतिशत खरीद की
प्रदेश में दूसरे नंबर पर आए चित्रकूट मंडल ने 28.34 प्रतिशत अर्थात 57807 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। तीसरे नंबर पर आए झांसी मंडल ने 23.67 प्रतिशत गेहूं की खरीद करने में सफलता हासिल की है। प्रदेश में सबसे कम वाराणसी मंडल में गेहूं की खरीद 10.52 प्रतिशत हुई है।