फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dispute over money, called home, made to drink alcohol, then pushed and killed

Moradabad: रुपयों को लेकर विवाद...घर बुला सोनू ने सुरेश को छत में पिलाई जमकर शराब, फिर धक्का देकर मार डाला

Tue, 18 Nov 2025 05:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 05:42 PM IST
सार

मैनाठेर में लेनदेन के विवाद में एक युवक ने दूसरे को धत से धक्का देकर मार डाला। स्थानीय पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Dispute over money, called home, made to drink alcohol, then pushed and killed
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनाठेर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर स्कूल संचालक सोनू कुमार ने मकान की छत पर अपने दोस्त सुरेश (40) को पहले शराब पिलाई फिर उसे धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बस्तौर निवासी सुरेश किसान थे।

विज्ञापन


रामपुर के पटवाई थानाक्षेत्र बहपुरा निवासी सोनू कुमार मिलक बस्तौर में स्कूल चलाता है। वह वर्तमान में परिवार के साथ मझोला के एकता कॉलोनी में रहता है सोनू और सुरेश के बीच दोस्ती थी। सुरेश के भतीजे हरकेश ने बताया कि सोनू से उसके चाचा का रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर सोनू उसके चाचा को गागन निवासी रामकुमार के निर्माणाधीन मकान की छत पर ले गया। आरोप है कि यहां सोनू ने सुरेश को पहले शराब पिलाई। फिर रुपयों को लेकर विवाद शुरू कर दिया और मारपीट की। इसके बाद सुरेश को छत से नीचे धक्का दे दिया। इसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मैनाठेर थाना प्रभारी किरनपाल सिंह मौके पर पहुुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली गई। इसके बाद जांच पड़ताल की गई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है आरोपी की तलाश की जा रही है। 

लोगों ने मौके से भागते हुए देखा सोनू 

हरकेश ने पुलिस को बताया कि गांव के लोगों ने आरोपी सोनू को मौके से भागते हुए देखा है। उन्होंने सोनू को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह लोगों को चकमा देकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed