फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dispute during playing PUBG, young man beaten to death

Moradabad: पबजी खेलने के दौरान विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, पूरे शरीर पर जख्म के निशान

Fri, 14 Jun 2024 05:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 05:52 PM IST
सार

पाकबड़ा इलाके में पबजी खेलने के दौरान युवकों में विवाद हो गया। इसके बाद चार लोगों ने मिलकर एक युवक को जमकर पीट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने थाने में हंगामा काटते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।  

विज्ञापन
Moradabad: Dispute during playing PUBG, young man beaten to death
मुरादाबाद में जान गंवाने वाला युवक सुरेंद्र - फोटो : संवाद

विस्तार

पबजी खेलने के दौरान चार युवकों ने पांचवे को इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन युवक की लाश को लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने हंगामा काटते हुए पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा।

विज्ञापन


मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हासमपुर गोपाल गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह (22) गांव के बाहर योगराज सिंह के साथ बैठा हुआ पबजी खेल रहा था। इस बीच दोनों में विवाद हो गया। यह इतना बढ़ गया कि योगराज ने सुरेन्द्र पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच पहुंचे योगराज के जानकार सन्नी, तीर्थ सिंह और भीमा ने भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी ने सुरेन्द्र को सभी ने लाठी और सरियों पीटना शुरू कर दिया। इसमें वह लहूलुहान हो गया। सुरेन्द्र सिंह शरीर पर कई स्थानों से खून बहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उसे हमलावरों से बचाया और मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसकी शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के भाई धर्मेन्द्र सिंह ने बताया की आरोपियों से पहले भी विवाद हो चुका था। सुरेन्द्र सिंह और योगराज सिंह दोनों एक ही फैक्टरी में काम करते थे।

यहां पर दोनों में आपस में करीब चार माह पहले झगड़ा हो गया था। इसके बाद फैक्टरी मालिक ने दोनों को वहां से निकाल दिया था। अब इस घटना को अंजाम दे दिया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।


थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की दो टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी पर लगाया गया है। जल्दी से जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed