फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: dead body of married woman was kept in house,blood was coming out of nose, brother said- she killed

Moradabad: घर में रखी थी विवाहिता की लाश... नाक से निकल रहा था खून, भाई बोला- ससुरालियों ने जहर देकर मार डाला

Thu, 27 Jun 2024 10:50 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 10:50 AM IST
सार

मुरादाबाद में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे भाई ने पुलिस बुला ली। बताया कि बहन के ससुरालियों ने उसे जहर देकर मार डाला। उसने सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Moradabad: dead body of married woman was kept in house,blood was coming out of nose, brother said- she killed
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कुंदनपुर ढक्का में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले आ गए और उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत होने से पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


महिला के भाई ने उसके पति समेत पर लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। अमरोहा जनपद के गजरौला क्षेत्र के सुल्तानगर निवासी रोहित सैनी ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन आकांक्षा सैनी की शादी नौ साल पहले मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर ढक्का निवासी मनोज सैनी के साथ की थी।
विज्ञापन


मनोज के पिता नरेश सैनी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, जबकि मनोज कोई काम नहीं करता है। रोहित ने मझोला थाने में दिए तहरीर में बताया कि मनोज आए दिन आकांक्षा के साथ मारपीट करता था और उसे दहेज के लिए तंग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात मनोज ने रोहित को व्हाट्सएप कॉल की और बताया कि आकांक्षा की तबीयत ठीक नहीं है। बात कराने को कहा तो मनोज ने इनकार कर दिया। इसके बाद मनोज कहने लगा कि डॉक्टर कह रहे हैं कि इसका बचना अब मुश्किल है।

रोहित अपने परिवार के लोगों के साथ कुंदनपुर ढक्का पहुंच गया। उसने देखा कि आकांक्षा की लाश घर में रखी थी। उसकी नाक से खून निकल रहा था, जबकि नाखून नीले थे। शरीर पर भी चोट के निशान थे। रोहित ने कॉल कर पुलिस का बुला लिया।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रोहित का आरोप है कि मारपीट कर जहर खिलाकर बहन आकांक्षा की हत्या की गई है। रोहित ने इस मामले में आकांक्षा के पति, सास और ससुर समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराने को तहरीर दी है।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed