{"_id":"61d2de0689810c5a7c5ecbe4","slug":"moradabad-dead-body-of-chole-rice-seller-found-on-railway-track-suspected-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: रेलवे ट्रैक किनारे मिला छोले चावल विक्रेता का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: रेलवे ट्रैक किनारे मिला छोले चावल विक्रेता का शव, हत्या की आशंका
Mon, 03 Jan 2022 04:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 03 Jan 2022 04:59 PM IST
सार
शमीम जन्म दिन पार्टी में शामिल होने घर घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया तो उनका फोन बंद मिला।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन्म दिन पार्टी में शामिल होने घर से निकले छोले चावल विक्रेता का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कटघर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, मुगलपुरा थानाक्षेत्र के मोहल्ला गुईयां बाग निवासी 52 वर्षीय शमीम छोले पूरी और चावल का ठेला लगाता था।
विज्ञापन
मोहल्ले में ही रहने वाले सलीम के धेवते का जन्म दिन था। शमीम भी पार्टी में शामिल होने के लिए रात 8 बजे कटघर थानाक्षेत्र में रामपुर रोड स्थित होटल क्लार्क इन में गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया तो उनका फोन बंद मिला। इसके बाद परिजन उन्हें पूरी रात तलाश करते रहे, मगर उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
सोमवार सुबह शमीम का शव प्रेम वंडरलैंड के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची कटघर पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि शमीम की मौत ट्रेन की चपेट में आकर हुई है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। शमीम के परिवार में पत्नी बेबी के अलावा तीन बेटे अजीम समीर और आमिर हैं, जबकि दो बेटी अदीबा और जेबा हैं।
विज्ञापन