फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Daughter in law gifted gold chain mother in law, miscreants looted and fled

मुरादाबाद: बहू ने सास को गिफ्ट की थी सोने की चेन, बदमाशों ने ज्यादा दिन तक नहीं रहने दी खुशी, लूटकर हो गए फरार

Fri, 25 Aug 2023 01:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 25 Aug 2023 01:43 PM IST
सार

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। 

विज्ञापन
Moradabad: Daughter in law gifted gold chain  mother in law, miscreants looted and fled
मुरादाबाद में महिला के गले से चेन लूटते बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की पॉश कॉलोनी मानसरोवर में बाइकर गैंग ने शिक्षक की पत्नी से चेन लूट ली। वह अपनी पोती को स्कूल छोड़ने जा रही थीं। महिला के शोर मचाने पर जब तक लोग जुटे, तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। मझोला थाना क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी से सटे सरोवर नगर निवासी धर्मवीर सिंह पाकबड़ा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं।

विज्ञापन


बेटा रोहित तंवर बिलारी क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं जबकि बहू प्रीति कुंदरकी क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। धर्मवीर सिंह, उनके बेटे और बहू ड्यूटी चले गए थे। घर में धर्मवीर सिंह की पत्नी सावित्री देवी और पोती अनाया तंवर थीं।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे सावित्री पोती को मानसरोवर कॉलोनी स्थित प्ले स्कूल में छोड़ने जा रही थीं। वह मानसरोवर कॉलोनी में पटवाई हाउस के पास पहुंची थीं। इसी दौरान पीछे एक बाइक तेजी आई जिस पर दो युवक सवार थे। दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बदमाश ने झपट्टा मारकर सावित्री देवी के गले से चेन खींच ली। इससे सावित्री देवी सड़क पर गिर गईं। महिला ने शोर मचाया तो पोती अनाया रोने लगी। इसी बीच आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश जा रही है।

बहू ने नौकरी लगने पर दिया था तोहफा 

लुटेरों ने सावित्री देवी से जो चेन लूटी है वह बहू प्रीति ने शिक्षक की नौकरी लगने पर गिफ्ट की थी। सावित्री ने ढाई तोले की चेन तीज पर ही पहली बार पहनी थी। स्कूल में पोती को छोड़कर घर आने के बाद वह चेन को उतारकर अलमारी में रखने वाली थीं लेकिन उससे पहले ही लुटेरे चेन लूटकर भाग गए।

कैमरे में कैद हुई वारदात, सब्जी विक्रेता ने किया लुटेरों का पीछा

चेन लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक चला रहा लुटेरा सफेद शर्ट पहने थे जबकि उसके पीछे बैठे लुटेरे ने चेकदार शर्ट पहनी थी। वह काले रंग का बैग लेकर बैठा था। पहले बाइक चला रहे बदमाश ने सावित्री के गले पर झपट्टा मारा लेकिन चेन तोड़ने में सफल नहीं हुआ।

इसके बाद पीछे बैठे बदमाश ने प्रयास किया और चेन खींचने में कामयाब हो गया। इस दौरान सावित्री देवी नीचे गिर गईं थी। सब्जी बेचने वाले ने बदमाशों की बाइक का पीछा किया लेकिन बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाकर भाग गए।

पॉश कॉलोनी में वारदात, एक घंटे बाद पहुंची पुलिस


घटना होने के बाद सावित्री देवी ने अपनी बेटी टीचर रुबि को कॉल कर बुला लिया। वह बेटी के साथ पुलिस चौकी पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। तब तक बदमाश बहुत दूर निकल चुके थे।

घटना के बाद डरी हुई हैं दादी और पोती

सावित्री देवी के बेटे रोहित ने बताया कि वारदात के बाद से मां और बेटी घबराई हुई हैं। जिस वक्त लुटेरों ने चेन लूटी थी मां और बेटी सड़क गिर गई थीं। उन्हें चोट भी आई है। घर आने के बाद भी दोनों बहुत भयभीत हैं। बेटी को घर से बाहर निकलने में भी डर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed