फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Criminal demanding extortion of Rs 1 crore killed, accomplice also killed in encounter, SSP shot

Moradabad: एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश ढेर, साथी भी मारा गया, जानें टिड्डा और इलियास क्राइम कुंडली

Mon, 10 Nov 2025 10:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 10:17 PM IST
सार

भोजपुर क्षेत्र में एसटीएफ मेरठ और मुरादाबाद पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में मेरठ के कुख्यात अपराधी आसिफ उर्फ टिड्डा और उसके साथी दीनू को मार गिराया गया। दोनों पर ्रएक लाख और पचास हजार रुपये का इनाम था। मुठभेड़ में एसएसपी सतपाल अंतिल की जैकेट में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Moradabad: Criminal demanding extortion of Rs 1 crore killed, accomplice also killed in encounter, SSP shot
मुठभेड़ में जख्मी आरोपी अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर मो. जफर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाश आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू को सोमवार की रात पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। टिड्डा के पेट और पैर में तीन गोलियां लगीं, जबकि दीनू के पेट में दो गोलियां लगी है।

विज्ञापन


इस दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल और एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी बृजेश सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लग गई। आसिफ उर्फ टिड्डा पर एक लाख और दीनू पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


कटघर थाना के बरवाला माजरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर हाजी जफर ने 27 सितंबर 2025 को केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उनसे फोन पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। कॉल करने वाले ने अपना नाम आसिफ उर्फ टिड्डा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से पुलिस आसिफ और उसके साथी की तलाश में जुटी थी। आसिफ पर एडीजी जोन बरेली रमित शर्मा ने एक लाख का इनाम घोषित किया था, जबकि दीनू पर 50 हजार रुपये का इनाम हुआ था। 

मूलरूप से गाजियाबाद के भोजपुर के कलछीना का आसिफ उर्फ टिड्डा मेरठ के रसीद नगर में रह रहा था। मेरठ के सरुरपुर क्षेत्र के खिवाई गांव निवासी दीनू के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दे रहा था।

एसटीएफ मेरठ यूनिट और मुरादाबाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे दोनों के मुरादाबाद में होने की जानकारी मिली। एसएसपी सतपाल अंतिल के नेतृत्व में मुरादाबाद पुलिस और एसटीएफ दोनों की घेराबंदी में जुटी थी।

पता चला कि बदमाश कार लेकर भोजपुर क्षेत्र में गोट रेलवे स्टेशन के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी दी। गोली एसएसपी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जिसमें वह बच गए।

जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश को दो-दो बोली लगीं। जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।

पुलिस ने बदमाशों की कार से कार्बाइन, तीन पिस्टल, कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आसिफ पर लूट, हत्या, रंगदारी, डकैती समेत 65 और दीनू पर 22 मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी ने छह साल पूर्व किया था दो बदमाशों को ढेर
करीब छह साल पहले आईपीएस सतपाल अंतिल मुजफ्फर नगर में तैनात थे। वहां दरोगा दुर्गसिंह पर फायरिंग कर बदमाश रोहित को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले गए थे। इस घटना के 14 दिन बाद ही एसएसपी सतपाल अंतिल ने अपनी टीम के साथ कुख्यात अपराधी रोहित और उसके साथ राकेश को मुठभेड़ में ढेर किया था। रोहित को मिर्जापुर जेल से पेशी के लिए मुजफ्फर नगर लाया गया था। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर उसे छुड़ा लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed