फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Crime: Woman hanged herself at home, teacher husband strangled his teacher wife

Moradabad Crime: घर में फंदे से लटक महिला ने दी जान, शिक्षक पति ने शिक्षिका पत्नी का दबाया गला, मारने की कोशिश

Mon, 24 Feb 2025 11:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 11:18 AM IST
सार

मुरादाबाद में शिक्षक पति ने पत्नी का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। उधर, मूढापांडे थाना क्षेत्र में महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad Crime: Woman hanged herself at home, teacher husband strangled his teacher wife
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका ने अपने शिक्षक पति पर गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। मूलरूप से चंदौली जिले के मुगलसराय नई बस्ती निवासी शिक्षिका दीप्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उनके पति पंकज कुमार बिलारी क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं।

विज्ञापन


पंकज मझोला के खुशहालपुर में रहते हैं। पति से चल रही मुकदमेबाजी के कारण वह उनसे अलग मानसरोवर कॉलोनी में रह रही थीं। शिक्षिका ने बताया कि एक दिन पति घर आए और आश्वासन दिया कि अब झगड़ा नहीं करेंगे। इसके बाद वह पति के साथ खुशहालपुर में ही रहने लगीं।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि 20 फरवरी को पति ने कमरे में बंद कर उनके साथ मारपीट की और चंदौली में चल रहे मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। गला दबाने से वह बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपी पति मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश में आने पर पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने बयान दर्ज किए और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घरेलू विवाद में गई जान 

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रनियाठेर गांव में शनिवार रात रमा (24) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत की पुष्टि हुई। भोजपुर थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव निवासी यशपाल की बेटी रमा की शादी मूंढापांडे के रनियाठेर निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी।

संदीप मोदीनगर में एक कंपनी में नौकरी करता है। दंपती के दो बच्चे हैं। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद में करीब डेढ़ माह पहले रमा अपने मायके चली गई थी। अभी एक सप्ताह पहले ही रमा को उसका भाई पवन ससुराल छोड़ गया था।

शनिवार को वह फिर रमा से मिलने आया था। रात करीब आठ बजे संदीप की मां तारा खाना बना रही थीं। इसी दौरान रमा अपने कमरे में जाकर दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। कुछ देर बाद सास तारा ने कमरे में जाकर देखा तो रमा का शव फंदे से लटका था।



सास के शोर मचाने पर रमा का भाई और आसपास के लोग भी कमरे में पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed