फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Crime News up Teen Gang-Raped girl hand burnt with acid Accused Arrested Up News in Hindi

यूपी में दो माह तक गैंगरेप: किशोरी के हाथ पर लिखे ओम को तेजाब से जलाया, जबरन मांस खिलाया; क्रूरता की हदें पार

Wed, 05 Mar 2025 01:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Mar 2025 01:34 PM IST
सार

मुरादाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आई है। किशोरी के साथ दो माह तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को तरह-तरह से यातनाएं भी दीं। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Moradabad Crime News up Teen Gang-Raped girl hand burnt with acid Accused Arrested Up News in Hindi
Moradabad Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के भगतपुर थाना इलाके की एक किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक कार से अगवा कर ले गए। उसे दो माह तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता के हाथ पर लिखे ओम को तेजाब से जला दिया और उसे जबरन मांस भी खिलाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के चाची की तहरीर पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। अनुसूचित जाति की महिला ने तीन मार्च को भगतपुर थाने में क्षेत्र के दौलपुरी बमनिया निवासी सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


जिसमें महिला ने बताया कि उसकी जेठानी की 14 वर्षीय बेटी दो जनवरी 2025 को कपड़े सिलवाने के लिए टेलर के पास बाजार जा रही थी। रास्ते में कार सवार आरोपी मिल गए और उन्होंने पीड़िता को जबरन कार में खींच लिया और उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। यहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके हाथ पर लिखे ओम को भी तेजाब से जला दिया। इस दौरान पीड़िता को जबरन मांस भी खिलाया गया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसको तरह-तरह की यातनाएं दीं। 

किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची तो उसने परिजन और चाची को आपबीती सुनाई। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने धमकी दी कि अगर वह किसी को इस घटना के बारे में बताएगी तो उसकी और उसके परिवार की हत्या कर दी जाएगी। 

 

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की चाची की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

घर जाने की बात सुनकर पीड़िताओं को यातनाएं देते थे आरोपी 
पीड़िता किशोरी ने अपने परिवार और पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे किसी कमरे में बंधक बनाकर रखा था। जब वह अपने घर जाने की बात कहती थी तो आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। उसे तरह-तरह की घटनाएं देते थे। आरोपी धमकी देते कि अगर अपने घर जाने की बात करेगी तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।

 

ट्रेन में एक यात्री से मोबाइल मांगा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट
पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि आरोपी उसे एक दिन ट्रेन में बैठाकर किसी दूसरी जगह लेकर जा रहे थे। ट्रेन में मौका पाकर उसने एक यात्री से मोबाइल लेकर परिवार से बात करने की कोशिश की तो आरोपियों ने पीड़िता को पीटा और मोबाइल देने वाले युवक के साथ भी मारपीट की थी। 

 

इसके बाद भोजपुर क्षेत्र में ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया था। यहां से पीड़िता मौका पाकर निकल गई और अपने घर पहुंचकर परिवार को घटना की जानकारी दी।

 

पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां, पुलिस आरोपियों की तलाश में दे रही दबिश
पीड़ित परिवार और गांव के लोगों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से इस मामले में बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता की चाची का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग उन पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्हें धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed