फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Congress took out march anniversary of Bharat Jodo Yatra, garlanded Gandhi statue

मुरादाबाद: कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर निकाली पदयात्रा, गांधी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

Fri, 08 Sep 2023 02:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 02:11 PM IST
सार

पद यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई है। खासकर मध्यम वर्ग इन समस्याओं से जूझ रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Congress took out march anniversary of Bharat Jodo Yatra, garlanded Gandhi statue
मुरादाबाद में पदयात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद और महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो पद यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर पद यात्रा निकाली। सिविल लाइंस आंबेडकर पार्क से निकली पद यात्रा कंपनी बाग गांधी पार्क तक गई।

विज्ञापन


जहां गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया। कांग्रेसियों ने यात्रा के जरिए नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनता से जनसंपर्क किया गया। उन्हें राहुल गांधी का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पद यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई है। खासकर मध्यम वर्ग इन समस्याओं से जूझ रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है।

जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बतलाते हुए केंद्र सरकार पर दिमागी संतुलन खो देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार 2024 के चुनावों में संभावित हार से हताशा में आ चुकी है।


सरकार सड़कों, इमारतों, शहरों के बाद देश के नाम बदल कर भावनात्मक विभाजन का खाका तैयार कर रही है। महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने भारत जोड़ो यात्रा को जनसंवाद का सटीक माध्यम बतलाया। कहा कि देश ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है।

पद यात्रा में असद मौलाई, पूर्व विधायक इकराम कुरैशी, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, आनंद मोहन गुप्ता, अजय सारस्वत सोनी, अनूप दुबे, सुधीर पाठक, शकील चौधरी, आजम अंसारी, सतीश दिवाकर, अफजल साबरी, भयंकर सिंह बौद्ध, राजेन्द्र वाल्मिकी, गंगाराम शर्मा, विनोद गुंबर, रिजवान कुरैशी, जयप्रकाश ठाकुर, शिशुपाल सिंह, श्यामबाबू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed