फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: condition of girl admitted in Delhi is critical, two accused are absconding

Moradabad: दिल्ली में भर्ती छात्रा की हालत नाजुक, दो आरोपी पकड़ से दूर, छेड़खानी के विरोध पर छह को राैंदा था

Mon, 10 Feb 2025 01:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 01:13 PM IST
सार

रामगंगा विहार में छेड़खानी का विरोध करने पर छह छात्राओं को तेज रफ्तार कार से कुचल दिया।  घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी यश सिरोही और दिव्यांशु पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शगुन सिंह और उसके साथी लक्ष्य बरेजा, उदय कौशिक गिरफ्तार हो चुके हैं। एक छात्रा की हालत दिल्ली में नाजुक है, जबकि दो अन्य विवेकानंद अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Moradabad: condition of girl admitted in Delhi is critical, two accused are absconding
छात्राओं के टक्कर मारने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगंगा विहार में छेड़खानी का विरोध करने पर छह छात्राओं को कार से कुचलने के दो आरोपी घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दिल्ली में भर्ती छात्रा की हालत नाजुक  है। जबकि दो छात्राओं का इलाज विवेकानंद अस्पताल में चल रहा है। सिविल लाइंस क्षेत्र की अलग अलग कॉलोनी में रहने वाली छह छात्राएं एक ही स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को एडमिट कार्ड लेने के बाद घर लाैटते समय छात्राएं रामगंगा विहार में गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के पास खड़ी होकर बातचीत करने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने छात्राओं को टक्कर मारकर घायल कर दी। सभी छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार चला रहे सिविल लाइंस के नवीननगर निवासी शगुन सिंह को माैके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जबकि कार में सवार उसके चार साथी भाग निकले थे। इस मामले में एक छात्रा के पिता की तहरीर पर शगुन, उसके साथी लक्ष्य बरेजा, उदय कौशिक, यश सिरोही और दिव्यांशु केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कार सवार युवकों ने घटना से पहले छात्राओं के साथ छेड़खानी की थी। छात्राओं के विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर कार चढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी शुगन के अलावा सिविल लाइंस के नवीननगर निवासी लक्ष्य बरेजा और उदय कौशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी यश सिरोही और दिव्यांशु की पुलिस तलाश दबिश दे रही है। लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी दोनों आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई। वहीं शनिवार को दिल्ली रेफर की गई एक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।

दो छात्राएं विवेकानंद अस्पताल में भर्ती हैं। स्वस्थ होने पर पुलिस दोनों छात्राओं के बयान दर्ज करेगी। तीन छात्राओं का घर पर इलाज चल रहा है।

कार मालिक पर नहीं हुई कार्रवाई

घटना के बाद सिविल लाइंस पुलिस घटना में प्रयुक्त कार मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कही थी लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बारे में सिविल लाइंस निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि कार मालिक को विवेचक कुलदीप सिंह चिन्हित कर रहे हैं।

सूनी सड़कों पर ड्राइविंग का अभ्यास और रील का शाैक घातक

शहर की सूनी सड़कें कार सीखने और रील बनाने की ट्रैक बन गई हैं। युवा सुनसान इलाकों में कार और बाइकें खूब दाैड़ाते हैं। इसमें रामगंगा विहार की हाई स्ट्रीट, नया मुरादाबाद और बुदि्ध विहार फेज दो की सड़कें प्रमुख हैं। जहां कई घटनाएं भी चुकी है। छह छात्राओं को कार से कुचलने की घटना के बाद भी जिम्मेदार आंखें बूंदें बैठे हैं। नया मुरादाबाद की सूनी सड़कों पर कार-बाइक चलाते और रील बनाते युवा आसानी से नजर आ जाएंगे।

यही हाल सर्किट हाउस के पीछे बुदि्ध फेज दो का है। यहां सुबह से शाम तक युवक सड़कों पर रफ्तार भरते नजर आते हैं। कुछ युवक को स्टंट करते भी दिख जाते हैं। यहां कई घटनाएं भी हो चुकी है। नया मुरादाबाद और बुदि्ध विहार फेज दो के अलावा रामगंगा विहार स्थित हाई स्ट्रीट की सड़कों पर युवा उधम काटते हैं। इन पाॅश काॅलोनियों के लोगाें में हमेशा हादसा का डर बना रहता है।

नया मुरादाबाद में रील बनाते समय छात्र की चली गई थी जान

पिछले साल सितंबर में नया मुरादाबाद में रील बनाने समय स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में स्कूटी चला रहे दसवीं के छात्र अमन की जान चली गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। अमन ठाकुर एके इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। वह अपने दोस्त प्रियांशु और अर्श अहमद के साथ स्कूटी से नया मुरादाबाद में मोबाइल फोन से रील बनाने गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed