फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: CM Yogi Adityanath attacks the opposition, said- We do politics of satisfaction, not appeasement

Moradabad: सीएम योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, कहा- हम संतुष्टि की राजनीति करते हैं, तुष्टिकरण की नहीं

Wed, 06 Aug 2025 06:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 06:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार योजनाओं का लाभ किसी के चेहरे नहीं, बल्कि पात्रता के आधार पर दे रही है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर समाज को भाषा और जाति के आधार पर बांटने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Moradabad: CM Yogi Adityanath attacks the opposition, said- We do politics of satisfaction, not appeasement
मुरादाबाद में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुरादाबाद में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी तुष्टिकरण की राजनीति करके सत्ता में आए वह आज पूरी तरह से हाशिए पर पहुंच गए हैं।

भाजपा की योजनाएं तुष्टिकरण नहीं बल्कि संतुष्टिकरण की भावना पर आधारित हैं, जो बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंचती हैं। मुख्यमंत्री मुरादाबाद के बिलारी में अटल आवासीय विद्यालय के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


करीब 79 करोड़ की लागत से तैयार यह विद्यालय निर्माण श्रमिकों और वंचित वर्ग के बच्चों को समर्पित किया गया है। योगी ने इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर उन्हें समर्पित आदर्श शिक्षा मंदिर बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा को नकल और जातिवाद से बाहर निकाला
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने सत्ता को अपनी निजी दुकान समझा, उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को नकल, अराजकता और जातिवाद में धकेल दिया था। आज वह हमारी समावेशी विकास नीति से घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न सिर्फ शिक्षा का केंद्र होगा, बल्कि अनुशासन, संस्कार और आत्मनिर्भरता की पाठशाला भी बनेगा।

तीन दिन महिलाओं को फ्री यात्रा की सौगात
मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 8 से 10 अगस्त तक प्रदेश की सभी महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात देने की घोषणा की।

18 अटल विद्यालयों में 18,000 से अधिक बच्चों को मुफ्त शिक्षा
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश में अब तक 18 अटल आवासीय विद्यालय खोले जा चुके हैं। इसमें 18 हजार से ज्यादा मजदूरों, अनाथों और वंचित तबके के बच्चों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकार न सिर्फ 12वीं तक, बल्कि उच्च शिक्षा चाहे वह मेडिकल हो या इंजीनियरिंग की पूरी जिम्मेदारी भी उठाएगी।

बीओसीडब्ल्यू फंड का पारदर्शी उपयोग
उन्होंने बताया कि यह विद्यालय भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के फंड से निर्मित हुआ है। पूर्ववर्ती सरकारों में यह फंड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, लेकिन अब इसका उपयोग गरीब श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा में हो रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश का परिणाम है।

शिक्षा में यूपी देश के टॉप 5 राज्यों में
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश अब शिक्षा के क्षेत्र में देश के शीर्ष तीन से पांच राज्यों में शामिल हो चुका है। अटल विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, साइंस लैब, खेल सुविधाएं, हॉस्टल और स्किल डेवलपमेंट सेंटर जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed