{"_id":"68d10b4c93235a302300d7f2","slug":"moradabad-clerk-caught-taking-a-bribe-of-5-000-rupees-anti-corruption-action-taken-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया क्लर्क, एंटी करप्शन की कार्रवाई, शिक्षक से मांगी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया क्लर्क, एंटी करप्शन की कार्रवाई, शिक्षक से मांगी थी रकम
Mon, 22 Sep 2025 02:10 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:10 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रविवार को कार्रवाई की। टीम ने लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात क्लर्क देवीदीन को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, भायपुर के शिक्षक स्वराज सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि चयन वेतनमान लगाने के नाम पर क्लर्क देवीदीन उनसे पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एंटी करप्शन की टीम ने योजना बनाई और शिक्षक को रिश्वत की रकम के साथ क्लर्क के पास भेजा।
विज्ञापन
जैसे ही क्लर्क ने पैसे लिए, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे दबोच लिया। कार्रवाई दांग स्कूल स्थित लेखाधिकारी कार्यालय में की गई। क्लर्क देवीदीन के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ नागफनी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। टीम अब आरोपी की संपत्ति और अन्य मामलों की भी जांच करेगी। इस कार्रवाई के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।