फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hathras Rape Case News In Hindi: Moradabad Cleanliness Workers Protest Against Hathras Case Demands Death Sentence To Accused

Hathras Case News: हाथरस की घटना पर उमड़ा मुरादाबाद के लोगों का गुस्सा, सफाईकर्मी बोले- आरोपियों को हमारे हवाले कर दो

Thu, 01 Oct 2020 11:51 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 01 Oct 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News In Hindi: Moradabad Cleanliness Workers Protest Against Hathras Case Demands Death Sentence To Accused
प्रदर्शन करते सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
Hathras Case: हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड के विरोध में नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मुरादाबाद की सफाई व्यवस्था ठप कर दी है। गुरुवार को भी उन्होंने रामपुर रोड स्थित गुलाब बाड़ी से निगम की गाड़ियों को सफाई के लिए नहीं निकलने दिया। 
विज्ञापन


सफाईकर्मियों ने रामपुर रोड पर कुछ देर के लिए जाम लगाया और जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को 2.5 लाख रुपये देने की बात कही है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वाल्मीकि समाज घटना के चारों आरोपियों को 50 लाख रुपए देने को तैयार है बशर्ते सरकार उन्हें समाज के हवाले कर दे। समाज उन्हें खुद सजा देगा। समाज के लोगों ने हाथरस के डीएम और एसएसपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और चारों आरोपियों को फांसी की सजा की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के तीखे तेवर देख एसपी सिटी समेत शहर के कई थानों की फोर्स और पीएसी को भी शहर में तैनात कर दिया गया है। नगर निगम कार्यालय को भी खुलने नहीं दिया गया है।


इसके साथ ही शहर में लगने वाला बुध बाजार भी बंद है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि व्यापारी संगठनों ने खुद उन्हें समर्थन देकर बाजार बंद कर दिए हैं। प्रदर्शनकारी नगर निगम के पार्क में सभा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed