फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Clash during Bharat Vikas Sankalp Yatra, firing after dispute between two parties, chaos on the spo

Moradabad: विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान झड़प, दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, मौके पर अफरा-तफरी

Sat, 13 Jan 2024 04:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 04:34 PM IST
सार

मुरादाबाद के देवापुर में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच कुछ लोगों में विवाद हो गया। हंगामा मचने पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Clash during Bharat Vikas Sankalp Yatra, firing after dispute between two parties, chaos on the spo
विकसित भारत कार्यक्रम के दौरान हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दो पक्षों में झड़प हो गई। एक बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को शांत करवाया। अधिकारियों ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन


तभी दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर उनमें बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी। इससे हंगामा मच गया। फायरिंग और विवाद की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को शांत करवाने की कोशिश की लेकिन वह आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़ गए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। फायरिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो गया। वह भाजपा नेता बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed