फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Clash between BJP candidate Ruchi Veera and City Magistrate, preparation to register case

Moradabad: सपा प्रत्याशी रुचि वीरा और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच नोकझोंक, केस दर्ज करने की तैयारी में प्रशासन

Fri, 05 Apr 2024 07:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 07:18 PM IST
सार

मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ जामा मस्जिद चौराहा पर पहुंची। वह नमाजियों से मुलाकात करना चाहती थीं। अधिकारियों ने इसका विरोध करते हुए उसने वहां से जाने को कहा। इसी बीच उनकी सिटी मजिस्ट्रेट से बहस हो गई।

विज्ञापन
Moradabad: Clash between BJP candidate Ruchi Veera and City Magistrate, preparation to register case
मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के खड़ी पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी रुचि वीरा और सिटी मजिस्ट्रेट किंसुक श्रीवास्तव के बीच जमकर बहस हो गई। इसके बाद मामला बढ़ता हुआ केस दर्ज करवाने तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को अलविदा की नमाज शुरू होने से कुछ देर पहले सपा प्रत्याशी अपने कुछ समर्थकों के साथ जामा मस्जिद चौराहा पहुंची।

विज्ञापन


वह नमाजियों से मुलाकात करना चाहती थीं। मौजूद अधिकारियों ने इसका विरोध करते हुए उनसे वहां से जाने को कहा। महिला पुलिसकर्मी उन्हें वहां से ले जाने लगी। इसके बाद रुचि वीरा चौराहे के पास स्थित हाजी मुन्ने के घर के पास मौजूद दुकान के पास समर्थकों के साथ खड़ी होकर लोगों का अभिवादन करने लगीं।
विज्ञापन


यह देख सिटी मजिस्ट्रेट किंसुक श्रीवास्तव ने इसका विरोध किया। कहा कि चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। लिहाजा वह मौके से चली जाएं। लेकिन रुचि वीरा वहां से नहीं गईं। उन्होंने कहा कि वह दूर खड़ी हैं। अगर मुकदमा लिखना है तो लिख लीजिए। पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed