{"_id":"6545e94631d2f57eb2004674","slug":"moradabad-city-shaken-late-night-earthquake-people-came-out-their-homes-offices-and-localities-second-day-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"earthquake: भूंकप के झटकों से देर रात हिला शहर, घरों से निकले लोग..दफ्तरों व मोहल्लों में दूसरे दिन भी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
earthquake: भूंकप के झटकों से देर रात हिला शहर, घरों से निकले लोग..दफ्तरों व मोहल्लों में दूसरे दिन भी चर्चा
Sat, 04 Nov 2023 12:20 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:20 PM IST
सार
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग देर रात घरों से बाहर निकल आए। शनिवार को घरों और दफ्तरों में पहुंचे लोग इसकी चर्चा करते नजर आए। अचानक आए झटकों से लोगों में बेचैनी देखी गई।
विज्ञापन
मुरादाबाद में भूकंप के बाद बाहर निकले लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में शुक्रवार रात 11:34 बजे लोगों ने तेज भूकंप के झटके महसूस किए। लगातार इतनी तेज भूकंप से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। सोसायटी में रहने वाले लोग अपने घरों से निकलकर खुली जगह में एकत्र हो गए। अपने करीबियों को फोन कर भूकंप की जानकारी दी और घर से बाहर निकलने के लिए कहा।
विज्ञापन
भूकंप शांत होने के बाद भी लोगों के मन से डर नहीं निकला। लाइनपार में गायत्री नगर, प्रेम नगर, रामेश्वर कॉलोनी, दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार, कांट रोड पर रामगंगा विहार, आशियाना, अवंतिका, नवीन नगर समेत कई कॉलोनियों में काफी देर तक लोग सड़क पर टहलते नजर आए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों में भूकंप की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन
इतनी तेज भूकंप बहुत समय बाद आया है। ऐसे में सोसायटियों में रहने वाले लोग छोटे बच्चों को लेकर पहली मंजिल पर ही रुक गए। ग्राउंड फ्लोर पर देर रात तक बैठे रहे। यही स्थिति अमरोहा, रामपुर, संभल आदि जिलों में रही। इससे पहले तीन अक्तूबर को दोपहर में भूंकप आया था।
विज्ञापन