फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad city MLA write a letter to cheif minister yogi adityanath

विकास पत्थरो से गायब हुआ मुख्यमंत्री का नाम, विधायक ने की शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
moradabad city MLA write a letter to cheif minister yogi adityanath
मुरादाबाद। नगर निगम में विकास कार्यों को प्रदर्शित करने वाले अधिकांश शिलापटों से मुख्यमंत्री व स्थानीय जनप्रतिनिधि का नाम गायब है। केवल महापौर का नाम ही लिखा गया है। इस आरोप के साथ शहर विधायक रितेश गुप्ता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने इस बाबत शासनादेश का भी हवाला दिया है और साथ ही ऐसे शिलापटों के फोटो भी भेजे हैं। शासन के निर्देश पर इस मामले में कई विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के अनेक स्थानों पर विकास कार्य कराए गए हैं। कहीं सड़क सुधार कार्य कराया गया है तो कहीं पार्क के सुंदरीकरण का कार्य। इन कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए उद्घाटन के मौैके पर विकास कार्य से संबंधित शिलापट लगाए जाने का प्रावधान है। उसी के तहत शहर में हुए विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए शिलापट लगाए गए हैं। इस पर कार्य पर व्यय धन की लागत व विवरण आदि भी लिखा होता है। शहर विधायक ने महानगर क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन द्वारा किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित करने वाले इन शिलापटों पर आपत्ति जताई है। विधायक ने इस मामले में मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र भी भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि शिलापट लगाए जाने के संबंध में शासन के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई स्थानों पर लगे इन शिलापटों पर मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री व स्थानीय विधायक का नाम अंकित नहीं है जबकि शासन ने लिखित में यह आदेश जारी किए हैं कि इन सभी का नाम इन शिलापटों पर लिखा जाएगा। 25 फरवरी 2016 को उत्तर प्रदेश शासन के सचिव श्रीप्रकाश सिंह सभी जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों तथा अन्य संबंधित को पत्र भेज चुके हैं।
विज्ञापन

सीएम का नाम छोटा, महापौर का बड़ा
विधायक के मुताबिक कुछ स्थानों पर लगे शिलापटों पर मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री का नाम अंकित भी है तो वह छोटे अक्षरों में जबकि महापौर का नाम बड़े अक्षरों में अंकित है। विधायक ने इसे शासनादेश व जनता की भावनाओं के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। विधायक के इस आदेश पर शासन ने मंडलायुक्त को जांच के आदेश दिए हैं। इसकी जानकारी होते ही नगर आयुक्त संजय चौैहान ने निर्माण विभाग से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री मुरादाबाद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विधायक द्वारा शासन में शिकायत करने की जानकारी मिली है। इस संबंध में नगर निगम में विकास से संबंधित कार्य कराने वाले विभागों के विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी कर जांच आख्या व स्पष्टीकरण मांगा है।
संजय चौहान, नगर आयुक्त
0000
नगर विकास के लिए पैसा शासन से आता है। शासनादेश में स्पष्ट तौर पर उससे कराए जाने वाले विकास कार्यों के शिलापटों पर मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि के तौर पर मेरा व कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का नाम होना चाहिए। लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ है। इससे जनता आहत है। कई नागरिकों ने मुझसे इसकी शिकायत की। जिसके बाद मैंने मुख्यमंत्री को लिखित तौैर पर शिकायत भेजी है। ऐसा किसके इशारे पर किया जा रहा है यह साफ होना चाहिए।

रितेश गुप्ता, शहर विधायक
0000
नगर निगम में कराए जाने वाले विकास कार्यों के शिलापट अन्य महानगरों में भी इसी तरह के लगे होते हैं जैसे यहां लगे हैं। मेरे संज्ञान में जो भी शिलापट लगे हैं वह सही लगे हैं। उन पर मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री का नाम भी है। अगर कोई पार्षद अपने स्तर से बनवाकर शिलापट लगवा लिया हो तो उसकी मुझे जानकारी नहीं है।
विनोद अग्रवाल, महापौर, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed