फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad champion in horse riding competition

Moradabad News: घुड़सवारी प्रतियोगिता में मुरादाबाद चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Moradabad champion in horse riding competition
मुरादाबाद। यूपी पुलिस की 26वीं वार्षिक घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। घोड़ों और घुड़सवारों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुरादाबाद की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी और पांडु कप अपने नाम किया। वही कानपुर जोन की टीम उपविजेता रही। मुरादाबाद प्रशिक्षण जोन के ही एसआईसीपी भगवान सिंह को सर्वोत्तम घुड़सवार और मोंटीना को सर्वोत्तम घोड़े का खिताब हासिल मिला।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि एडीजी अकादमी राजीव सभरवाल को रविवार को सबसे पहले विभिन्न जोन की टीमों नेसलामी दी। इसके बाद आयोजन सचिव डीआईजी अकादमी बाबूराम ने प्रतियोगिता की आख्या प्रस्तुत की। बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के साथ ही आगरा, बरेली, कानपुर, मेरठ, अलीगढ़ और लखनऊ जोन की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सभी टीमों के घुड़सवारों ने अनुशासन के साथ खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इसके बाद मुख्य अतिथि राजीव सभरवाल ने विजेता टीमों और घुड़सवारों को पुरस्कृत किया। सबसे पहले प्रतियोगिता की उपविजेता कानपुर की टीम को कप दिया गया। इसके बाद चैंपियन घोषित हुई मुरादाबाद प्रशिक्षण जोन की टीम को पांडु कप देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पांडु कप हाथ में लिए प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के घुड़सवारों ने जमकर जश्न मनाया। इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा के विजेताओं को कप, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका निभाने वाले कर्नल बहादुर सिंह लाकरा और कोर्स डिजाइनर एकलव्य शर्मा का आभार व्यक्त किया गया।
इसी प्रदर्शन के आधार पर यूपी पुलिस घुड़सवारी टीम का चयन किया जाएगा, जो उत्तराखंड में आयोजित होने वाली 43वीं अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में भाग लेगी। अंत में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन से घुड़सवारों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह का संचालक ग्रीन मिडोज स्कूल की शिक्षिका सुमेरा आइशा, रेशू मिश्रा व चारु अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान डीआईजी मुनिराजजी, डीआईजी प्रशिक्षण बाबूराम, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एएसपी अकादमी महेंद्र कुमार, एएसपी अकादमी डॉ. अरुण कुमार, डीएसपी हरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
----------


प्रतियोगिता के अंतिम दिन के विजेता
प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को समापन समारोह से पहले पांच कार्यक्रम हुए। सबसे पहले शो जंपिंग ओपन सिक्सवार स्पर्धा हुई। इसके बाद प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के एसआईएमपी भगवान सिंह अश्व मोंटीना के साथ प्रथम स्थान पर रहे। एसचीएमपी वीर सिंह अश्व रिमझिम के साथ द्वितीय स्थान और एचसीएमपी मुकेश बाबू अश्व गुलाब के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह टेंट पैगिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में भी प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के एसआईएमपी भगवान सिंह ने अश्व मोंटीना के साथ पहला स्थान पर रहे।
बरेली जोन से एचसीएमपी हिमांशु कुमार अश्व राजा के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कानपुर जोन के एसआईएमपी दिलशाद अहमद अश्य पार्थ के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पुलिस हॉर्स टेस्ट में प्रशिक्षण जोन के एचसीएमपी मुकेश बाबू अश्य गुलाब के साथ प्रथम, कानपुर जोन के एसआईएमपी दिलशाद अहमद अश्व तेजस के साथ द्वितीय और प्रशिक्षण जोन के एसआईएमपी राज नरेश ने अश्व उर्वी के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

शो जंपिंग टॉप स्कोर में प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के एचसीएमपी मुकेश बाबू अश्व गुलाब के साथ पहले, लखनऊ जोन के कांस्टेबल एमपी अनुराम कुमार अश्व अदा के साथ दूसरे स्थान पर और प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के एसआईएमपी भगवान सिंह अश्व मोंटीना के साथ तीसरा स्थान पर रहे। इसी तरह फाल्ट एंड आउट स्पर्धा में भी प्रशिक्षण जोन के एचसीएमपी वीर सिंह अश्य राठौर के साथ प्रथम स्थान, कानपुर जोन के एसआईएमपी दिलशाद अहमद अश्व चेतक के साथ द्वितीय स्थान और प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के एसआईएमपी भगवान सिंह ने अश्व मोंटीना के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article