फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Case of throwing acid on woman lawyer turned out to be false, police filed FR

Moradabad: महिला वकील पर तेजाब डालने का मामला निकला झूठा, पुलिस ने लगाई एफआर, दो पर दर्ज करवाया था केस

Tue, 18 Mar 2025 10:53 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 10:53 AM IST
सार

महिला अधिवक्ता पर तेजाब अटैक का मामला पुलिस जांच में झूठा निकला। गवाहों ने गवाही देने से इनकार कर दिया और आरोपियों की लोकेशन घटनास्थल से दूर पाई गई। मेडिकल रिपोर्ट में भी तेजाब हमले की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने एफआर लगा दी।

विज्ञापन
Moradabad: Case of throwing acid on woman lawyer turned out to be false, police filed FR
ठाकुरद्वारा कोतवाली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला अधिवक्ता पर तेजाब अटैक का मामला पुलिस ने जांच में झूठा पाया है। पुलिस ने दर्ज मामले में एफआर लगा दी है। नगर निवासी महिला अधिवक्ता  ने 27 फरवरी 2025 को पुलिस में उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना कुंडा के गांव लालपुर निवासी सचिन और जसपुर के महुआ डाबरा निवासी नितिन के खिलाफ मुकदमे की पैरवी की रंजिश में कचहरी के पास चैंबर पर जाते समय तेजाब से हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  

विज्ञापन


जिसमें कहा गया था कि आरोपियों ने उनके खिलाफ चल रहे मुकदमे की रंजिश में उसे पर उनकी कनपटी पर तमंचा रख कर और तेजाब से हमला कर दिया। अधिवक्ता को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले की विवेचना कोतवाली के कस्बा इंचार्ज विपिन कुमार ने की। कस्बा इंचार्ज ने अपनी जांच में महिला अधिवक्ता पर तेजाब से अटैक करने का मामला जांच में झूठा पाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में दोनों गवाह ने गवाही देने से इन्कार कर दिया।  वहीं एक आरोपी सचिन की लोकेशन उस दिन काशीपुर की आईजीएल फैक्ट्री में पाई गई।  जबकि दूसरे आरोपी नितिन की लोकेशन हरिद्वार में पाई गई।  उनकी लोकेशन की पुष्टि उनकी कॉल डिटेल रिपोर्ट से भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचक विपिन कुमार ने बताया की जांच में तेजाब अटैक का आरोप झूठा पाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में भी तेजाब से अटैक की पुष्टि नहीं हो सकी। इसलिए दर्ज मुकदमे में  एफआर लगा दी गई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वकीलों ने किया था प्रदर्शन
27 फरवरी को ठाकुरद्वारा में महिला अधिवक्ता पर तेजाब से हुए हमले को लेकर साथी अधिवक्ता सड़क पर उतर आए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन तक की चेतवानी दी थी। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह और महासचिव मनोज कुमार पाल की अगुवाई में अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए थे।

जहां प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तार की मांग उठाई थी। वहीं सिविल बार एसोसिएशन ने भी रोष जताया था। संगठन ने बैठक कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तार की मांग उठाई थी। यही नहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तकी सिद्दीकी और महासचिव नवीन कुमार यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन भी साैंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed