फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Case of assault businessman in Padmavat Express

Moradabad: पद्मावत एक्सप्रेस में कारोबारी के साथ मारपीट का मामला, असदुद्दीन ओवैसी ने घटना को बताया गलत

Mon, 16 Jan 2023 10:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, मुरादाबाद
अमर उजाला संवाद, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Jan 2023 10:45 PM IST
सार

सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी टिपप्णी कर चुके हैं। इमरान ने फोन पर आसिम से बात कर उनका हला भी जाना। साथ ही मारपीट करने वालों की पहचान पूछी। आसिम ने बताया कि पिटाई के कारण वह बदहवास थे। उन्हें किन- किन लोगों ने मारा वह ठीक से नहीं पहचान सकते।

विज्ञापन
Moradabad Case of assault businessman in Padmavat Express
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कारोबारी के साथ पद्मावत एक्सप्रेस में हुई मारपीट की घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर जीआरपी से कार्रवाई करने की अपील की है। इसके जवाब में जीआरपी ने अब तक मामले में हुई कार्रवाई और सीओ का बयान ट्वीटर पर डाला है। इंग्लैंड में रहने वाले लोग भी मामले में ट्वीटर के जरिये अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मुरादाबाद या आसापास के क्षेत्र के जो लोग विदेशों में रह रहे हैं, वे सोशल मीडिया व खबरों के जरिये अपने शहर से जुड़े हैं। इसके अलावा राज्यस्थान, मध्य प्रदेश व अलग अलग राज्यों के लोग भी मामला वायरल होने के बाद कमेंट्स कर रहे हैं। घटना की निंदा कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की अपील कर रहे हैं। 

विज्ञापन


ज्ञात हो कि मामले में सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी टिपप्णी कर चुके हैं। इमरान ने फोन पर आसिम से बात कर उनका हला भी जाना। साथ ही मारपीट करने वालों की पहचान पूछी। आसिम ने बताया कि पिटाई के कारण वह बदहवास थे। उन्हें किन- किन लोगों ने मारा वह ठीक से नहीं पहचान सकते।

विज्ञापन

 

युवती की तलाश जारी
जीआरपी की टीमें उस युवती की तलाश में लगी हैं, जिससे छेड़छाड़ का आरोप कारोबारी आसिम पर लगाया जा रहा है। युवती का पता शाहजहांपुर बताया जा रहा है। पुलिस टीम के युवती तक पहुंचने के बाद यदि उसके परिवार की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो कारोबारी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। कुछ यात्रियों ने बयान दिए हैं कि युवती के साथ उसका भाई भी मौजूद था। एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि मामले की हकीकत जानने के लिए युवती तक पहुंचना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed