फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Case filed against three including father and son attacking youth, wife and mother-in-law beaten up

मुरादाबाद में अपराध: युवक पर हमले में पिता-पुत्र समेत तीन पर केस, दहेज नहीं मिला तो पत्नी व सास को पीटा

Sat, 09 Nov 2024 10:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 10:41 AM IST
सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते तीन लोगों ने युवक शिवम और उसके भाई दीपक पर लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ दहेज नहीं मिलने से नाराज युवक ने ससुराल में जाकर पत्नी और सास की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Moradabad: Case filed against three including father and son attacking youth, wife and mother-in-law beaten up
मुरादाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंजिश के कारण सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर घायल कर दिया। बचाव में आए भाई को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


चक्कर की मिलक निवासी शिवम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस के लक्ष्मण से रंजिश चल रही है। आरोपी और उसके मामा कई बार धमकी भी दे चुके हैं। 31 अक्तूबर को दिवाली की रात करीब 11 बजे उसका भाई दीपक घर के बाहर बैठा था।
विज्ञापन


उसी समय लक्ष्मण डंडा लेकर आया और उसके भाई के सिर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर शिवम अपने भाई को बचाने पहुंचा। इस बीच आरोपी लक्ष्मण के पिता बुधुआ और चाचा कुंवरपाल भी वहां पहुंच गए। आते ही आरोपियों ने शिवम और उसके भाई दीपक को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान लोहे की रॉड मारकर दीपक को घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शिवम के पैर में फ्रैक्चर हो गया। थाना प्रभारी  सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पत्नी व सास को पीटा, सात पर रिपोर्ट दर्ज

महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने पति सहित ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल के लोग महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। एक दिन पहले पति ने ससुराल में जाकर पत्नी और सास को पीट दिया था।

सिविल लाइंस के कांशीराम हबूड़ा बस्ती निवासी गुड़िया ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी आदर्श काॅलोनी निवासी अखिलेश के साथ हुई थी। वह अपनी आजीविका के लिए लोगों के घर में खाना बनाने का काम करती है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास रेखा, तीन ननद और भांजा दहेज को लेकर ताना मारते थे।

ससुराल के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। बृहस्पतिवार को व  एक फ्लैट में शाम का खाना बनाने के बाद अपने मायके चली गई। इस बीच उसका पति अखिलेश कुमार थोड़ी देर बाद मायके पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी व सास के साथ मारपीट की।

हमले में दोनों घायल हो गई। बाद में पति ने बच्चों को मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed