फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Case filed against eight for attack on Rashtriya Lok Dal District President

मुरादाबाद : रालोद जिलाध्यक्ष पर हमले में आठ के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 25 Jan 2023 11:45 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Jan 2023 11:45 AM IST
सार

किसान संदेश अभियान के अंतर्गत जनसभा के दौरान हमला हुआ था। जिसके बाद जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई की है। इन लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

विज्ञापन
Moradabad: Case filed against eight for attack on Rashtriya Lok Dal District President
राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी पर हुए हमले के मामले में पाकबड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोमवार को पाकबड़ा के डींगरपुर रोड स्थित रॉयल बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रीय लोकदल की किसान संदेश अभियान के अंतर्गत जनसभा का आयोजन किया गया  था।

विज्ञापन


पार्टी के मंडल प्रभारी तेजपाल सिंह जनसभा को संबोधित करने आए थे। जनसभा समाप्त होने के बाद जिलाध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया गया है। कांठ के अलीपुरा कुई निवासी अजित सिंह ने केस दर्ज करा दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर साढ़े बारह बजे राष्ट्रीय लोकदल का एक कार्यक्रम रायल बैंक्वेट हॉल हुआ था। जिसमें मेरे साथ केशव चौहान निवासी ग्राम अलीपुरा कुई और अनुज कुमार निवासी ज्ञानपुर मौजूद थे।
विज्ञापन


इसी दौरान कांठ थानाक्षेत्र के सुंदरपुर चाऊपुर निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ नीटू पहलवान अपने साथी तरुण कुमार निवासी मझरा जिला मुरादाबाद और पांच-छह साथियों के साथ कार्यक्रम खत्म होते ही आ गए। उन्होंने केशव चौहान व अनुज कुमार पर हमला कर दिया। उनके साथ गाली गलौज की। आरोप है कि नीटू पहलवान ने अपनी गाड़ी से रिवाल्वर निकालकर मेरे कनपटी पर लगाकर जान से मारने धमकी दी और तरुण ने भी तमंचा निकालकर तुझे और मेरे साथियों को जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया की रालोद जिलाध्यक्ष की तहरीर पर दो नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed