फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Car driver kidnapped teenager in Delhi, police arrested him after a month

Moradabad: दिल्ली में कार चालक ने किशोरी को किया अगवा, एक महीने तक पुलिस लगी रही पीछे, अब खाएगा जेल की हवा

Mon, 08 Jul 2024 11:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 11:29 AM IST
सार

ठाकुरद्वारा निवासी किशोरी को अगवा करने के मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। किशोरी के भाई ने स्थानीय थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Moradabad: Car driver kidnapped teenager in Delhi, police arrested him after a month
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ठाकुरद्वारा के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने नाबालिग बहन के अपहरण के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के करीब एक माह बाद पुलिस ने बांदा निवासी आरोपी रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है। ठाकुरद्वारा के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बांदा निवासी रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


व्यक्ति ने बताया था कि उसकी बहन दिल्ली स्थित अपनी रिश्तेदारी में गई थी। दिल्ली में ही बांदा का रहने वाला रजनीश गाड़ी चलाने का काम करता था। इस दौरान उसकी बहन की रजनीश से जान पहचान हो गई। व्यक्ति का आरोप है कि पांच जून को आरोपी ठाकुरद्वारा आया था और उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने शनिवार शाम किशोरी को बरामद कर लिया था। वहीं मामले में आरोपी रजनीश को पुलिस ने रविवार को ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में मदारपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया की पूछताछ के बाद रजनीश पर दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

किशोरी को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार

भगतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने बताया कि आरोपी मुरारी 3 जून की रात उसकी नाबालिग बेटी का बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया था।



मामले में आठ जून को उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन दिन पहले किशोरी को बरामद कर लिया था। वहीं, पुलिस ने रविवार को आरोपी मुरारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed