फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Canter crushed a student riding a bicycle, she died due to her head coming under the wheel.

Moradabad: कैंटर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, पहिये के नीचे सिर आने से मौत, वाहन छोड़ आरोपी फरार

Sun, 14 Jan 2024 10:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 10:29 AM IST
सार

मुरादाबाद के बिलारी इलाके में कैंटर ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 12वीं की छात्रा मीनाक्षी की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Canter crushed a student riding a bicycle, she died due to her head coming under the wheel.
बिलारी सड़क हादसे में जान गंवाने वाली मीनाक्षी - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलारी में हाईवे पर आयुष्मान हॉस्पिटल के सामने कैंटर ने बीरमपुर गांव निवासी मीनाक्षी (16) को टक्कर मार दी। हादसे में मीनाक्षी की मौत हो गई। वह राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ती थी। साथ ही ब्यूटी पार्लर का भी काम सीख रही थी।

विज्ञापन


गांव बीरमपुर निवासी मीनाक्षी पुत्री भूकन सिंह शनिवार दोपहर को ब्यूटी पार्लर का काम सीखकर साइकिल से घर जा रही थी। मीनाक्षी मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर सहसपुर और बिलारी के बीच स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल के सामने पहुंची तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया।
विज्ञापन


कैंटर का पहिये के नीचे आने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। मौके पर ही लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के रिश्तेदार केशव ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। मीनाक्षी के पिता भूकन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed