{"_id":"634f0478a394b035e255129f","slug":"moradabad-campion-in-horse-compettion-city-news-mbd4448063157","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुड़सवारी प्रतियोगिता: चौबीसवीं बार चैंपियन बना मुरादाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुड़सवारी प्रतियोगिता: चौबीसवीं बार चैंपियन बना मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में चल रही घुड़सवारी प्रतियोगिता में मुरादाबाद के घोड़े और घुड़सवार शानदार प्रदर्शन कर 24वीं बार चैंपियन बने। मुरादाबाद के ही एसआई राज नरेश सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार और मोंटीना ने सर्वश्रेष्ठ अश्व का खिताब हासिल किया। डीजी ट्रेनिंग डॉ राजेंद्र पाल सिंह ने विजेता खिलाड़ी, टीम और अश्व को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन शो जंपिग टॉप स्कोर, टेंट पेगिंग, शो जंपिंग फाल्ट एंड आउट, शो जंपिंग ओपन सिक्स बार की स्पर्धा आयोजित की गई। शो जंपिंग टॉप स्कोर की स्पर्धा में वीर सिंह ने अपने अश्व मोंटीना के साथ पहला, रजनीश कुमार यादव ने अश्व पोरस के साथ दूसरा, मुकेश बाबू ने अपने अश्व गुलाब पर तीसरा, विजय सिंह ने अश्व दक्ष पर चौथा स्थान हासिल किया। शो जंपिंग फाल्ट एंड आउट की स्पर्धा में मुरादाबाद के राजनरेश ने अश्व अनंत पर सवार होकर पहला, वीर सिंह ने अश्व मोंटीना पर दूसरा और तीसरा, मुकेश बाबू ने अपने अश्व रिमझिम पर चौथा स्थान हासिल किया। टेंट पेगिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में कानपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, आगरा के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें कानपुर के दिलशाद अहमद ने अपने अश्व पार्थ पर पहला, अलीगढ़ के अशोक कुमार ने अपने अश्व नेल्सन पर दूसरा, आगरा के अशोक कुमार ने अपने अश्व ब्लैक ब्यूटी पर तीसरा और मुरादाबाद के वीर सिंह ने अपने अश्व प्रबल पर चौथा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंत में मुरादाबाद को चैंपियन घोषित किया गया। डीजी डॉ राजेंद्र पाल सिंह ने मुरादाबाद के सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार राज नरेश को ट्राफी देकर सम्मानित किया जबकि सर्वश्रेष्ठ अश्व मोंटीना को झूल डालकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में घोड़े के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि घोड़ा आज के युग में भी अत्यंत आवश्यक एवं उपयोगी है। पूर्व में घोड़ों का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता था, लेकिन सवारी के अच्छे साधन होने के कारण घोड़े की उपयोगिता कम नहीं है। इस दौरान एडीजी जय नरायण सिंह, एडीजी रवि जोसफ लोक्कू, आईजी पीएसी अमित चंद्रा, पुलिस अकादमी की डीआईजी पूनम श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, मोनिका पट्टा राज कुमार, हरेंद्र सिंह यादव, केके चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।