फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Called girlfriend to a hotel to meet, raped her on the pretext of marriage

Moradabad:  प्रेमिका को मिलने के लिए होटल में बुलाया, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अब दे रहा दूर रहने की धमकी

Sat, 03 Aug 2024 02:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 02:09 PM IST
सार

युवती को शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। 

विज्ञापन
Moradabad: Called girlfriend to a hotel to meet, raped her on the pretext of marriage
मासूम से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में एक युवती के साथ उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने  की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में बताया कि छह माह पहले वह अपने नाना के घर एक शादी समारोह में शामिल होने रामपुर के टांडा क्षेत्र में गई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात टांडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुलीवाला निवासी मनोज सैनी से हो गई थी।
विज्ञापन


आरोपी मनोज ने युवती का मोबाइल नंबर भी ले लिया था। इसके बाद आरोपी युवती से बात करने लगा था। युवती का कहना है कि मनोज ने 11 जुलाई 2024 को उसे मिलने के लिए बुला लिया। वह उसे कोतवाली में एक होटल में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसे यहां शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद में आरोपी शादी करने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी ऊषा मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कटघर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को ताजपुर माफी निवासी अभिषेक को अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति ने अभिषेक पर आरोप लगाया था कि वह उसकी 17 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गया था।



पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई। शुक्रवार को आरोपी अभिषेक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed