फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Business shines on Ramotsav, Rammay Brass City did business worth Rs 80 crore

रामोत्सव पर चमका कारोबार: राममय पीतलनगरी ने किया 80 करोड़ का कारोबार, ठंड में मंद पड़े व्यापार पर आया उछाल

Wed, 24 Jan 2024 10:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 10:45 AM IST
सार

रामोत्सव से मुरादाबाद के कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। इसका कारण कारोबार में अचानक उछाल आना है। कारोबारियों के मुताबिक पीतल और अन्य चीजों से बनी राम मंदिर की आकृति वाली चीजों की भारी डिमांड है।  

विज्ञापन
Moradabad: Business shines on Ramotsav, Rammay Brass City did business worth Rs 80 crore
मुरादाबाद में तैयार हो रही राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से राममय हुई पीतलनगरी के कारोबार में उछाल आया है। सराफा और पीतल बाजार झूम उठा हुआ है। 22 जनवरी तक मुरादाबाद में करीब 80 करोड़ का कारोबार हुआ है। मुरादाबाद जनपद में रामोत्सव को लोगों ने दीपावली की तरह मनाया।

विज्ञापन


मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र के अयोध्या आगमन पर पूरे शहरवासी जमकर झूमे। इससे मुरादाबाद के कारोबार को नए पंख लग गए। व्यापारियों ने माना कि करीब 80 करोड़ का कारोबार हुआ है। इसमें पीतल की मूर्ति, सराफा, सजावट का सामान, खाद्य पदार्थ, नए वाहनों की बिक्री, दीये, शोभायात्रा और मंदिरों में हुए कार्यक्रम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


श्री सराफा कमेटी बाजार गंज के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि सराफा में करीब दस करोड़ का कारोबार हुआ है। ठंड की वजह से बाजार में जो मंदी चल रही थी, उसे भगवान राम के आशीर्वाद ने दूर कर दिया है। अब बाजार में सोने की राम मंदिर की प्रतिकृति की अंगूठी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह 22 ग्राम वजन, 22 तारीख और 22 कैरेट में आई है। पूरा मंदिर उभर कर आ रहा है। अंगूठी की बिक्री बुधवार से होने का अनुमान है। पहले राम दरबार, राम सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की खूब मांग आई थी। भगवान को भोग लगाने के लिए कटोरी चम्मच और थाली की भी बिक्री हुई थी।

मुरादाबाद होलसेल कपड़ा कमेटी के महामंत्री सुरजीत कुमार डोडा का कहना है कि पूरा शहर भगवामय हो गया था। हर घर, दुकान, प्रतिष्ठान, मंदिर, यहां तक कि वाहनों पर भी भगवा ध्वज लहरा रहे थे। शोभायात्राओं में भगवा ध्वज थे। स्थिति यह थी कि बाजार में झंडों की कमी हो गई थी। ध्वज, कपड़ा आदि मिलाकर अनुमान है कि करीब पांच करोड़ रुपये की बिक्री हुई होगी।

मूर्ति बाजार में आया उछाल

मूर्ति कारोबारी मुकेश अग्रवाल का कहना है कि एक अनुमान है कि आखिरी के तीन दिन में करीब दस करोड़ का हुआ है। यदि एक जनवरी के बाद से अब तक बात करें तो 50 करोड़ से अधिक की मूर्तियां बिकी हैं। ऐसा लग रहा था कि रामराज्य आ गया है। हर किसी को श्रीराम चाहिए थे। ऐसा देखा है कि शादी-ब्याह में राधा-कृष्ण की मूर्तियां देते थे, उन्होंने भी राम दरबार की खरीदारी की है। लोगों ने दिल से उत्साहित थे।

करीब डेढ़ सौ स्थानों पर लगे भंडारा

शहरवासी प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में करीब डेढ़ सौ स्थानों पर भंडारा हुआ। शहर के प्रमुख मंदिर, चौराहों समेत व्यक्तिगत तौर पर भी लोग जगह-जगह पंडाल में प्रसाद वितरित किया गया। घी, तेल, आटा, चावल, मसाले, सब्जियों की जमकर बिक्री हुई।

  • 50 करोड़ का पीतल की मूर्ति
  • दस करोड़ सराफा बाजार
  • पांच करोड़ कपड़ा, भगवा ध्वज, पता, सजावट सामग्री
  • एक करोड़ रुपये इलेक्टि्रकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, झालर
  • सात करोड़ मिठाई, दीये
  • छह करोड़ रुपये घी, तेल, रिफाइंड, मसाले, रोशन, गजक
  • एक करोड़ रुपये फूल, आतिशबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed