{"_id":"6897679e7796e5ee0a072066","slug":"moradabad-bus-carrying-women-on-rakshabandhan-rams-into-container-12-passengers-injured-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: रक्षाबंधन पर महिलाओं को लेकर जा रही बस कंटेनर में घुसी, 12 यात्री घायल, दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: रक्षाबंधन पर महिलाओं को लेकर जा रही बस कंटेनर में घुसी, 12 यात्री घायल, दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर हादसा
Sat, 09 Aug 2025 08:52 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 09 Aug 2025 08:52 PM IST
सार
रक्षाबंधन पर बहनों को ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इससे इसमें सवार 12 लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें दूसरी बसों में बैठाकर रवाना करवाया गया।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बसों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रझेड़ा पुल के पास शनिवार की दोपहर एक बजे बरेली से मुरादाबाद आ रही पीतल नगरी डिपो की बस कंटेनर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए जिसमें पांच की हालत गंभीर हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीतलनगरी डिपो की बस शनिवार को रक्षाबंधन पर बरेली से 101 सवारियां लेकर मुरादाबाद आ रही थी। दोपहर करीब एक बजे बस मूंढापांडे क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रझेड़ा पुल के पास पहुंची।
विज्ञापन
इसी दौरान आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने ब्रेक लगा दिए तो बस पीछे से टकरा गई जिसमें 12 यात्री घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दीपक, विशेष कुमार, भागवती, शबाना हसन, पूजा, प्रगति को गंभीर चोट आईं।
विज्ञापन
अन्य यात्री प्राथमिक उपचार कराने के बाद चले गए। पुलिस ने बस में सवार रहे अन्य यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर पुलिस ने यातायात चालू कराया। मूंढापांडे थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।