फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Bus carrying Nepali pilgrims returning from Haridwar collides with a roadways bus; over 35 injured

मुरादाबाद: हरिद्वार से लौट रहे नेपाली तीर्थयात्रियों की बस रोडवेज से टकराई, 35 से ज्यादा घायल, मची चीख-पुकार

Tue, 01 Sep 2026 10:57 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 01 Sep 2026 10:57 PM IST
सार

मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ के गढ़ी अड्डे के पास देर रात नेपाल के तीर्थयात्रियों से भरी निजी बस आगे चल रही रोडवेज बस से टकराकर सड़क किनारे बनी कोठरी से जा भिड़ी। हादसे में 35 से अधिक नेपाली तीर्थयात्री घायल हो गए। सभी को सीएचसी कांठ ले जाया गया, जहां से बस चालक समेत कई गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
Moradabad: Bus carrying Nepali pilgrims returning from Haridwar collides with a roadways bus; over 35 injured
मुरादाबाद जिले में हुए हादसे में नेपाल निवासी यात्री जख्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

नेपाल के तीर्थ यात्रियों से भरी निजी बस आगे चल रही रोडवेज बस में पीछ से टकराने के बाद सड़क किनारे बनी कोठरी से टकरा गई। इससे दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं तो वहीं हादसे में निजी बस सवार 35 से अधिक नेपाली तीर्थ यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से बस चालक सहित कई तीर्थ यात्रियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ के गांव गढ़ी के अड्डे पर हरिद्वार से वापस लौट रहे नेपाल के तीर्थयात्रियों की बस आगे चल रही मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 35 से अधिक नेपाली तीर्थ यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह सहित थाने और पुलिस चौकियों से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और कई एम्बुलेंस व पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गए। सभी घायल तीर्थयात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी कांठ लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक सहित कई तीर्थ यात्रियों को गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। तीर्थयात्रियों ने बताया वह सभी यूपी के सनौली से सटे नेपाल के नोवल परासी और रूपमदेई जिलों के रहने वाले हैं। वह नेपाल से 19 अगस्त को यात्रा के लिए बस से चले थे।

अब वह वैष्णों देवी, महाकालेश्वर आदि कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हुए हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। अब उन्हें अयोध्या में रामलला के दर्शन को जाना था। वहां से उन्हें दर्शन करने के बाद तीन सितंबर को नेपाल पहुंचना था।

बस सवार यह नेपाल तीर्थ यात्री हुए घायल
मंगलवार की रात कांठ में मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे पर गांव गढ़ी के अड्डे पर हुए हादसे में बस चालक उमेश शुक्ला, जोगेंद्र चौधरी, गणपत, विद्या, रामकिशन यादव, जुगिंद्र चौधरी, विश्वनाथ तेली, इसरावती, कुतारी, चांदमति तेली, सुंदरी यादव, नर्मदा, गैना, प्रभावती, राजू सहानी, अच्छेलाल गुप्ता, शीशकली गुप्ता, बिंदू प्रसाद, दिनेश मिश्रा, अमित, ओमकुमारी, द्रोपदी देवी, चमेली, रामशरण, जोखूभूत, चंद्रकुमार चौधरी, शोभा महात, आरती केवट, जगदीश प्रसाद केवट, नेबूलाल, ऋषिराम चौधरी आदि 35 से अधिक नेपाली तीर्थ यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो बस में अधिकांश यात्री सो रहे थे। 

हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़, मदद में जुटे स्थानीय लोग
मंगलवार की शाम रोडवेज बस में पीछे से टकराई नेपाली तीर्थ यात्रियों की बस में घायल हुए यात्रियों की मदद और उन्हें बस से बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोग भी जुट गए। हादसा स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बसों को रोड से हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed