{"_id":"697888b110f3afd155017d1e","slug":"moradabad-burqa-case-suspecting-a-conspiracy-intelligence-agencies-have-arrived-in-billari-2026-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हिंदू छात्रा को पहनाया बुर्का, गहरी साजिश के शक में बिलारी में खुफिया एजेंसियां; मुस्लिम छात्राएं गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हिंदू छात्रा को पहनाया बुर्का, गहरी साजिश के शक में बिलारी में खुफिया एजेंसियां; मुस्लिम छात्राएं गायब
Tue, 27 Jan 2026 03:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Jan 2026 03:28 PM IST
सार
बिलारी में छात्रा को बुर्का पहनाने और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। छात्रा के भाई की तहरीर पर पांच छात्राओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कोचिंग सेंटर के शिक्षकों सहित छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद में छात्रा को बुर्का पहनाती अन्य
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरादाबाद में बारहवीं की छात्रा को बुर्का पहनाने का मामले में बिलारी पुलिस ने कोचिंग के शिक्षकों सहित छह लोगों के बयान लिए। पुलिस अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि अभी साक्ष्यों को इकट्ठा करने के लिए और बयान लिए जाएंगे।
बिलारी के एक मोहल्ले में रहने वाली 12वीं की छात्रा के भाई ने शुक्रवार को बिलारी थाने में उसकी पांच सहपाठी छात्राओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय बहन बारहवीं कक्षा की छात्रा है। वह रोज कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है।
वहां उसकी सहपाठी छात्राएं उस पर बुर्का पहनने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाती हैं। हफ्ते भर पहले उसे बुर्का पहना दिया गया था। बुर्का पहनाते हुए का वीडियो भी वायरल हो रहा है। रिपोर्ट होने के बाद निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विवेचक ने रविवार को कोचिंग के शिक्षकों सहित छह लोगों के बयान लिया। इस दौरान विवेचक ने दस सवालों की सूची तैयार की थी। दिनभर विवेचक एक एक कर बचान दर्ज करते हैं। अंत में उन्होंने कहा कि अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे है।

गोपनीय जांच की विस्तृत जानकारी नहीं सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। इधर पुलिस की कार्रवाई के चलते शिक्षकों की भी सांसें फूल गई है। पुलिस घटना के दिन से लेकर कई दिनों की बातें पूछ रही है।
गहरी साजिश का शक, बिलारी पहुंची खुफिया एजेंसियां
छात्रा के भाई ने बुर्का पहनाने के पीछे गहरी साजिश का शक जताया तो खुफिया एजेंसी भी अलर्ट हो गईं। शनिवार को टीमें बिलारी पहुंच गई और अपने अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुट गई हैं।
छात्रा के भाई ने बुर्का पहनाने के पीछे गहरी साजिश का शक जताया तो खुफिया एजेंसी भी अलर्ट हो गईं। शनिवार को टीमें बिलारी पहुंच गई और अपने अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुट गई हैं।
बिलारी क्षेत्र के मोहल्ले में रहने वाली छात्रा के भाई ने पांच मुस्लिम छात्राओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसकी बहन को नॉनवेज भी परोसा गया है। उसे बुर्का पहनाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया है। इस मामले में गहरी साजिश है। शनिवार को पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसी ने जांच की। टीम ने बिलारी नगर के साहू कुंज और अन्य मोहल्लों में भी जानकारी जुटाई। टीम अपने अपने स्तर से इस मामले का पूरा सच सामने लाने में जुटी है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी छात्राएं चली गईं रिश्तेदारी में
छात्रा को बुर्का पहनाने के आरोपों में घिरीं सहपाठी छात्राएं अपने अपने घर छोड़कर रिश्तेदारी में चली गई हैं। पांच छात्राओं में एक बिलारी क्षेत्र के गांव की रहने वाली है जबकि चार छात्राएं नगर के ही मोहल्ले में रहती है और सभी 12वीं की छात्राएं हैं।