फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Bulldozers run on the dhabas of BJP and RLD leaders, MDA takes action on Delhi Highway

Moradabad: भाजपा और आरएलडी नेताओं के ढाबों पर चला बुलडोजर, एमडीए ने दिल्ली हाईवे पर की कार्रवाई

Tue, 27 May 2025 07:36 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 27 May 2025 07:36 PM IST
सार

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने दिल्ली रोड पर बिना नक्शा स्वीकृत कर बनाए गए आठ ढाबों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई भाजपा के पूर्व सांसद वीर सिंह, आरएलडी के पूर्व विधायक जाहिद हुसैन अंसारी और अन्य के अवैध निर्माणों पर की गई। एमडीए ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था और सड़क हादसे बढ़ रहे थे।  

विज्ञापन
Moradabad: Bulldozers run on the dhabas of BJP and RLD leaders, MDA takes action on Delhi Highway
पाकबड़ा में तोड़ा गया अतिक्रमण - फोटो : संवाद

विस्तार

एमडीए ने मंगलवार को दिल्ली हाईवे पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से बनाए गए भाजपा के पूर्व सांसद वीर सिंह और आरएलडी के पूर्व विधायक जाहिद के ढाबों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। भारी पुलिस बल की माैजूदगी में हुई कार्रवाई के दाैरान आठ ढाबे और दुकानें ध्वस्त की गईं।

विज्ञापन


दिल्ली रोड हाईवे पर टीएमयू से पहले अवैध ढंग से ढाबे और अन्य दुकानें खोले जाने और उनके कारण हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा स्थानीय लोग महीनों से उठा रहे थे। आरोप था कि अतिक्रमण की वजह से रोड पर सड़क हादसे हो रहे हैं। इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए एमडीए ने अवैध ढंग से अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


इस मामले में एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर प्रवर्तन दस्ते ने मंगवार को पुलिस फोर्स के साथ दिल्ली रोड स्थित हाई वे पर निर्मित ढाबों और दुकानों को अवैध अतिक्रमण घोषित करते हुए कार्रवाई की। भाजपा के पूर्व सांसद वीर सिंह एडवोकेट एवं राम बाबू ने दिल्ली रोड पर लगभग 100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जुबली सोया चाप के नाम से ढाबा खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन टीम ने अवैध ढंग से बने ढाबे को ध्वस्त कर दिया। इसी प्रकार पूर्व विधायक एवं आरएलडी नेता जाहिद और उनके पुत्र इमरान आदि के गाटा संख्या 1179, ग्राम पाकबड़ा, दिल्ली रोड पर लगभग 300 वर्ग मीटर भूमि पर दो कमरे, एक बरामदा एवं टीन शेड अतिक्रमण कर बनाया था। जेसीबी ने आरएलडी नेता के अवैध निर्माण जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

इधर हाजी शहीद ने भी दिल्ली रोड पर लगभग 100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विस्मिल्ला बिरयानी सेंटर, 100 वर्गमीटर क्षेत्रफल में नईम टी स्टाल और लगभग 100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अहमद बिरयानी, साहिल टी स्टाल, के नाम से पांच दुकानें खोल रखी थी। पांचों एमडीए का बुलडोजर चला और अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।

इसी रोड पर भरत सिंह ने ढाबा खोला था। एमडीए ने उसके टिनशेड को तोड़कर रख दिया। एमडीए के अधिकारियों ने बताया कि हाईवे बनाए गए ढाबों के संचालकों ने नक्शा पास नहीं कराया था। शाम के समय इन ढाबों पर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। इस कारण यातायात बाधित होता था और हादसे भी होते रहते थे।

स्थानीय लोगों ने इस मामले में पुलिस और एमडीए के अधिकारियों से शिकायत की थी। एमडीए की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को पाकबड़ा और मझोला थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की । सबसे पहले टीम ने भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद वीर सिंह के ढाबे को ध्वस्त किया।

इसके बाद रालोद नेता और पूर्व विधायक जाहिद हुसैन अंसारी और उनके बेटे इमरान के अवैध ढाबे को बुलडोजर से गिरा दिया। इसके अतिरिक्त, एमडीए की टीम ने तीन-चार अन्य ढाबों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया। भाजपा नेता और पूर्व सांसद वीर सिंह ने बताया कि उन्होंने एमडीए की कार्रवाई का समर्थन किया है।

हम लोगों ने निर्माण को अवैध बताया था उसको ध्वस्त करा दिया है। इस जमीन पर पेट्रोल पंप स्वीकृत हो गया है। शीघ्र ही पेट्रोल पंप बन जाएगा।

अतिक्रमण करने पर फिर होगी कार्रवाई
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण समस्त नागरिकों, भू-स्वामियों एवं संपत्ति क्रय-विक्रय करने वालों से पुनः आग्रह करता है कि वे किसी भी भूखंड, प्लॉट अथवा निर्माण कार्य का क्रय-विक्रय अथवा निर्माण प्रारंभ करने से पूर्व प्राधिकरण से अनिवार्य रूप से वैध स्वीकृति प्राप्त करें। अन्यथा, प्राधिकरण द्वारा ऐसे अवैध निर्माण एवं प्लॉटिंग के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण अथवा सीलिंग की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से अमल में लाई जाएगी। साथ ही, संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। प्राधिकरण का उद्देश्य नगर क्षेत्र में नियोजित, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित नगरीय विकास सुनिश्चित करना है, जिसके लिए नागरिकों का सक्रिय सहयोग अपेक्षित है।प्राधिकरण द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्यवाहियां प्रभावी रूप से संचालित की जाती रहेंगी।- अमित कादियान, अभियंता एमडीए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed