फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: BTech student attacked with a knife on Kanth Road people caught the accused

मुरादाबाद: कांठ रोड पर बीटेक छात्रा पर चाकू से हमला, लोगों ने आरोपी को पकड़ा

Mon, 21 Mar 2022 07:33 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 21 Mar 2022 07:33 PM IST
सार

मझोला के एक मोहल्ले में रेलवे विभाग में गार्ड की बेटी दिल्ली में बीटेक कर रही है। वह होली पर पर घर आई थी। सोमवार शाम करीब चार बजे छात्रा पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Moradabad: BTech student attacked with a knife on Kanth Road people caught the accused
चाकू से हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कांठ रोड पर रेस्टोरेंट के बाहर बीटेक छात्रा पर पड़ोसी युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर युवक छात्रा का पड़ोसी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मझोला थानाक्षेत्र में एक मोहल्ले में रेलवे विभाग में गार्ड का परिवार रहता है। गार्ड की बेटी दिल्ली में बीटेक कर रही है। वह होली पर पर घर आई थी। सोमवार शाम करीब चार बजे छात्रा अपनी सहेली के साथ कांठ रोड स्थित रेस्टोरेंट में गई थी। इसी दौरान वहां पड़ोस में रहने वाला युवक आ गया। बताया जा रहा है कि सभी ने पहले खाना खाया। इसके बाद छात्रा बाहर आ गई।

विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोसी युवक भी रेस्तोरेंट से बाहर निकल आया और उसने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा घायल हो गई। छात्रा की चीख पुकार पर आस पड़ोस के लोग आ गए और उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाने ले गई।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घायल छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed