{"_id":"6263a7b00027c22d7d6502be","slug":"moradabad-brutally-injured-dead-body-found-in-drain-police-probing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: नाले की सफाई के लिए पहुंचा कर्मी तो नजारा देख उड़े होश, पड़ा था रक्तरंजित शव, पूरे शरीर पर थे ब्लेड के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: नाले की सफाई के लिए पहुंचा कर्मी तो नजारा देख उड़े होश, पड़ा था रक्तरंजित शव, पूरे शरीर पर थे ब्लेड के निशान
Sat, 23 Apr 2022 12:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:46 PM IST
सार
पुलिस ने मरने वाले की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के गलशहीद थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह नाले में एक युवक का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। मृतक के शरीर पर ब्लेड और किसी अन्य धारदार हथियार से हमले के अनगिनत निशान हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, थाना गलशहीद में प्रिंस रोड पर गलशहीद चौराहे के के पास पंजाब आयरन स्टोर के सामने शनिवार सुबह लोगों ने नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। सफाईकर्मी ने इसकी पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद गलशहीद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाले से शव बाहर निकलवाया।
पुलिस ने मरने वाले की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की और मौके से नमूने भी लिए। सीओ कटघर आशुतोष तिवारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 साल रहेगी होगी। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।